पंजाब में सभी विद्यार्थियों को पढ़नी होगी पंजाबी, सरकार ने जारी किया आदेश

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है, जो सभी स्कूलों पर लागू होगा चाहे वह किसी भी बोर्ड से सम्बद्ध क्यों न हो।

सरकार का ये आदेश उस वक्त आया है जब सीबीएसई की ओर से साल में दो बार परीक्षा कराए जाने संबंधी मसौदे में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं किया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पर आपत्ति जताई थी. अब सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जो बोर्ड पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से नहीं पढ़ाएंगे उन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से दसवीं तक पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. अगर किसी भी स्कूल या संस्था में यह लागू नहीं है तो वह तत्काल ऐसा करें. इस संबंध में राज्य के एक्ट में भी प्रावधान है, इसके मुताबिक किसी भी 10वीं के छात्र को बिना पंजाबी भाषा के पास घोषित नहीं किया जाएगा. जो भी इस नियम को नहीं मानेगा उसके खिलाफ पंजाबी भाषा एक्ट 2008 के तहत कार्रवाई होगी।

पंजाबी भाषा का प्रयोग करें, पाठ्यक्रम तैयार करें

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी कक्षाओं में पंजाबी भाषा का उपयोग किया जाए और विषय को पढ़ाने के लिए उचित पाठ्यक्रम तैयार किया जाए. बोर्ड परीक्षाओं में भी पंजाबी भाषा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

पंजाबी नहीं पढ़ी तो नहीं पास कर पाएंगे दसवीं

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पंजाब में पढ़ रहे छात्र ने दसवीं की कक्षा में पंजाबी नहीं पढ़ी है तो उसे उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा. सभी स्कूलों में इस विषय को पढ़ाया जाना अनिवार्य होगा यदि किसी बोर्ड ने ऐसा नहीं किया तो उस पर कार्रवाई होगी और उसकी मान्यता को भी रद्द कर दिया जाएगा।

नई एजुकेशन पॉलिसी लेकर आएगा पंजाब

पंजाब सरकार अपनी नई स्टेट एजुकेशन पॉलिसी भी लेकर आने वाली है. इसके लिए सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नई कमेटी बनने जा रही है. सरकार का दावा है कि वह अपनी एजुकेशन पॉलिसी खुद बनाएगी क्योंकि ये स्टेट का मैटर है. माना जा रहा है कि जल्द ही विशेषज्ञों की टीम इस पर काम शुरू कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंबीहा गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार : तीन किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद

जालंधर :   जालंधर पुलिस ने बंबीहा गिरोह के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ योजनाबद्ध सनसनीखेज अपराधों को रोक दिया और तीन पिस्तौल और एक किलोग्राम अफीम जब्त की।  पुलिस के मुताबिक बंबीहा गिरोह...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के मार्गदर्शन में गंभीर...
article-image
पंजाब

Rajesh Bagha Announces War on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 2 :  Rajesh Bagha, chief advisor of the Scheduled Caste Entrepreneurs Empowerment Forum and former chairman of the Punjab State Commission for Scheduled Castes, has announced the launch of a major campaign...
article-image
पंजाब

मैडीकल कालेज सम्बन्धी जिम्पा द्वारा ईटीओ के साथ मीटिंग : जिम्पा ने कहा कालेज से दोआबा क्षेत्र की बदलेगी नुहार

होशियारपुर, 1 अगस्तः राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक...
Translate »
error: Content is protected !!