पंजाब में हर साल आने वाली बाढ़ के लिए राहत सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से आर्थिक  सहायता उपलब्ध कराने की अपील की: सरदार सुखबीर सिंह बादल

by

 हरियाणा और राजस्थान जिन्हे पंजाब जरूरत के समय पानी उपलब्ध कराता है,उनसे बाढ़ की स्थिति में राज्य की सहायता के लिए आगे आने का अनुरोध किया

सुल्तानपुर लोधी गांव में पानी निकालने के लिए 10 हजार लीटर डीजल और 1000 लीटर पाइप उपलब्ध कराए

कहा कि खड़ी फसलों की तबाही के लिए 40 हजार रूपये प्रति एकड़ अंतरिम मुआवजा दिया जाना चाहिए

सुल्तानपुर लोधी/24अगस्त: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज केंद्र सरकार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में खड़ी फसलों को नष्ट कर बुनियादी महत्वपूर्ण ढ़ांचे को नुकसान पहुंचाकर हर साल आने वाली बाढ़ के दौरान राहत सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक पैकेज प्रदान करने की अपील की है। अकाली दल अध्यक्ष ने अल्लीकलां , बाउपुर बैराज सहित इस हलके के कई गांवों का दौरा कर वहां जिन किसानों की फसलें पानी से क्षतिग्रस्त हो गई, उनसे बातचीत की तथा सड़कों पर पानी भर जाने के कारण उन्होने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए ट्रैक्टर की सवारी की।

बैराज पर किसानों से बातचीत करते हुए सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि न तो केंद्र और न ही पड़ोसी राज्य हरियाणा और राजस्थान जरूरत के समय पंजाब की मदद के अलए आगे आए। उन्होने कहा,‘‘ दोनों पड़ोसी राज्य आवश्यकता के समय तो पंजाब से मिलने वाले पानी का लाभ उठाते हैं, लेकिन जब राज्य बाढ़ के पानी में डूब जाता है तो वे हमारी कोई मदद नही करते।’’  उन्होने केंद्र से मांग की कि उन्हे पंजाब को बाढ़ से निपटने के लिए एक वित्तीय पैकेज देना चाहिए और हरियाणा और राजस्थान को भी इसके लिए फंड अलग से रखने चाहिए।                        क्षेत्र के कई गांवों का दौरे के दौरान किसानों से बातचीत करते हुए सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद हैरानी वाली बात है कि राज्य सरकार की ओर से कोई सहायता न मिलने के बावजूद किसान अपने खेतों से पानी निकालने के लिए डीजल का इंतजाम करने हेतू प्रति एकड़ 1000 रूपये का योगदान दे रहे हैं। सरदार बादल ने बाढ़ के पानी की निकासी में किसानों की सहायता के लिए तत्काल 10हजार लीटर डीजल उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होने किसानों को जरूरत पड़ने पर 1000 मीटर प्लास्टिक पाइप और अन्य जरूरतें प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत न पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले भी किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में अंतरिम मुआवजा देने का वादा किया था। उन्होने कहा ,‘‘ यह प्रभावित किसानों को अंतरिम राहत के रूप में 40 हजार रूपये प्रति एकड़ देने का एक उपयुक्त मामला करार दिया।’’ उन्होने सरकार से उन सभी लोगों के घरों को बाढ़ के पानी से नुकसान के लिए एक-एक लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग की।

              अकाली दल अध्यक्ष ने एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रूही, स्वर्ण सिंह, जरनैल सिंह डोगरावाल, रंजीत सिंह खुराना, हरजाप संघा और दलविंदर सिंह सिद्धू सहित वरिष्ठ नेताओं को जरूरत पड़ने पर दुधारू पशुओं  के लिए डिब्बाबंद भोजन और चारा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होने कहा कि वह बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी से होने वाली बीमारियों के प्रसार का मुकाबला करने के लिए फाॅग मशीन और डाॅक्टरों की एक टीम भी भेजेंगें। इससे पहले शनिवार को श्री बादल ने बल्लुआना और अबोहर विधानसभा क्षेत्रों के 50 बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था, जहां उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा नेता विजय सापलां का खुरालगढ़ पहुंचने पर जबरदसत विरोध, काले झंडे दिखाए और कृषि कानून रद्द करने की मांग की

 गढ़शंकर: भाजपा नेता व राष्ट्रीय एससी कमिशन के चैयरमेन विजय सापलां के बीत ईलाके के गांव खुरालगढ़  पुहंचने पर किसान संगठनों के कार्याकर्ताओं व गांव वासियों दुारा जोरदार विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए...
article-image
पंजाब

शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर टीचर व नान टीचिंग को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए : डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट नेता

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पिछले वर्ष टीचर दिवस पर विशेष समागम के दौरान शिक्षा विभाग के 8736 अस्थायी टीचर व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऐलान किया था वह मात्र...
article-image
पंजाब

Sirens to Sound at 7 PM

This is a drill, no need to panic,” says the Deputy Commissioner Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ashika Jain, informed that as per the directions of the Government of...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी ने गांववासियों को वातावरण संभाल हेतु प्रेरित किया

गढ़शंकर : विश्व वातावरण दिवस के मौके पर हलका विधायक जय किशन रौड़ी ने गांव पद्दी सूरा सिंह, कोट राजपूतां, डल्लेवाल, मेहदवाणी एवं पीपलीवाल में गांववासियों को पर्यावरण की देखरेख के लिए प्रेरित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!