पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दुल्लो या तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं

by

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गांव सूनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर टकसाली कांग्रेसियों शमशेर सिंह दुल्लो या मनीष तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फर्श से अर्श पर बिठा दिया|उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस का कर्ज चुकाने के लिए कैप्टन शमशेर सिंह दूलो या मनीष तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री बनाएं| उन्होंने कहा कि असलियत में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हिंदुओं और दलितों की चिंता नहीं है, उन्हें तो केवल नवजोत सिंह सिद्धू की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि इस समय पंजाब की जनता सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू से उम्मीद कर रही है और पंजाब की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व बिना किसी देरी के नवजोत सिंह सिद्धू को सौंप देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक: सांपला – महिलाओं ने विजय सांपला के घर पहुंच बांधी राखी

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान में साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सांपला को शहर की सैकड़ो महिलाओं और भाजपा नेत्रियों ने उनके निवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
पंजाब

‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम के माध्यम से दिया वोटर जागरुकता का संदेश : अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में स्वीप गतिविधि के माध्यम से करवाया गया आयोजन 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में वोटर जागरुकता के लिए करवाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल द्वारा सम्मान पत्र प्रदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल, सी जे एम एवं सचिव, जिला कानूनी सेवाएँ प्राधिकरण, होशियारपुर द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया...
Translate »
error: Content is protected !!