मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों का किया सम्मान : पंजाब शिक्षा क्रांति के परिणाम आ रहे सामने : मान

by
चंडीगढ़ : पिछले दिनों घोषित हुए पंजाब के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों में ढांचागत व नीतिगत बदलावों का परिणाम है। यह कहना है पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का जो अपने आवास पर परीक्षा में अव्वल आए छात्रों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
                     इस अवसर पर मान ने कहा कि कि राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के शानदार नतीजे दशार्ते हैं कि राज्य ‘रंगला पंजाब’ बनने की ओर बढ़ रहा है, जिसमें नौजवान निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में पहले ही क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं, जिससे मनचाहे नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की पास प्रतिशतता 96.09 फीसदी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहरी स्कूलों में भी पास प्रतिशतता लगभग 94% रही है जो कि बेमिसाल है।
लगभग एक हजार स्कूलों के नतीजे 100 प्रतिशत रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि राज्य के कुल 3840 हाई सेकेंडरी स्कूलों में से लगभग 1000 स्कूलों का नतीजा 100 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया पंजाब है क्योंकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के 12 स्कूलों के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बुरी तरह फेल हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति का ऐसा प्रभाव है कि बोर्ड परीक्षाओं में ज्यादातर टॉपर छोटे और दूर-दराज के गांवों से हैं।
टॉपर में 26 छात्र बेहतरीन खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थी उभरते खिलाड़ी भी हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नतीजे में विद्यार्थियों में सख्त मुकाबला देखने को मिला है क्योंकि तीन विद्यार्थियों ने बराबर अंक प्राप्त किए हैं और अमृतसर जिला सबसे बेहतर नतीजे के साथ नेतृत्व कर रहा है। इन होशियार विद्यार्थियों के माता-पिता और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अध्यापक पर्दे के पीछे के नायक हैं जिनकी सख्त मेहनत, लगन और सफलता उनकी शानदार उपलब्धियों के माध्यम से सिद्ध होती है।
लड़कियों ने फिर नाम रौशन किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रोशनी फैलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे ठोस प्रयासों का नतीजा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े प्रयासों से लड़कियों को बहुत लाभ मिला है जिससे उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन पिस्तौल, 19 रौंद व एक स्कारपियो बरामद : पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित होशियारपुर पुलिस ने किया काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 09 जुलाई: होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी खानपुर में वार्षिक भंडारा करवाया गया

इस अवसर पर संत महापुरुषों की ओर से भारी गिनती में उपस्थित दी होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  डेरा बाबा गोबिंद जी खान पुर में बाबा गोविंद दास जी का वार्षिक समागम डेरे के मुख्य संचालक बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!