पंजाब में 13 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज मुलाजिम : मांगे ना मानने से खफा कर्मचारियों ने किया एलान

by

चंडीगढ़ : मांगों को लेकर संघर्षरत पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने अब 13 मार्च को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन इससे पहले 11 मार्च को सभी परिवहन डिपुओं पर गेट मीटिंग व रैलियां करेगी और 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से सभी डिपुओं में बसों को रोक दिया जाएगा।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यह फैसला परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी मान ली गई मांगों को भी लागू करने में अड़ंगा लगाए जाने से तंग आकर लिया है। यूनियन के सदस्य 13 मार्च को मोहाली से पंजाब विधानसभा की तरफ मार्च भी निकालेंगे।

लुधियाना में हुई प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में रेशम सिंह गिल ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार बैठकें बुलाकर मान ली गई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव, एमडी के साथ हुई बैठकों में लिए गए फैसलों को परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा लागू करने में रुकावटें खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निलंबित कांट्रेक्ट मुलाजिमों को आउटसोर्स के ठेकेदारों के पास भेजा जा रहा है और अब छुट्टी व विश्राम की अनुमति भी ठेकेदार से लेने को कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में यूनियन की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई थी लेकिन जब मांगों को पूरा करने संबंधी पत्र जारी किए गए तो विभाग ने कई मांगों को तोड़-मरोड़ कर लागू किया है, जिसे लेकर मुलाजिमों में भारी रोष है।  यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह, जगतार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह राठ, गुरप्रीत सिंह पननू, बलजिंदर सिंह ने विभाग की धोखाधड़ी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विभाग जानबूझकर पंजाब सरकार के खिलाफ मुलाजिमों को भड़काने की कोशिश कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 मार्च को श्री कांशी राम के जन्मदिन पर दाना मंडी बहिराम में होगी ‘सत्ता प्राप्त करो’ रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब को बरबादी से बचाने के लिए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पूर्व सदस्य राज्यसभा ने पंजाब की मौजूदा सियासी स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए 15 मार्च...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों को भंग करने संबंधी नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसला सरपंचों की जीत- सांसद मनीष तिवारी

गांव नगलियां के विकास हेतु करीब 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा, गांव बूथगढ़ के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 31 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद व विधायक राणा गुरजीत सिंह को श्री अनंदपुर साहिब लोक सभा से टिकट देने से काग्रेस की जीत होगी पक्की : जरनैल

गढ़शंकर । पूर्व सांसद विधायक राणा गुरजीत सिंह को लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से लोक सभा चुनावों में पार्टी हाईकमांड से टिकट देने की मांग करते हुए काग्रेसी नेता जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल,सरपंच...
Translate »
error: Content is protected !!