पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां सर्दी के चलते स्कूल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है।

फिलहाल, छुट्टियां 13 जनवरी तक निर्धारित हैं और 14 जनवरी से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन सर्वे से जुटाए गए समर्थन
मांग को लेकर शिक्षक समुदाय ने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से व्हाट्सऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया। इस सर्वे में अब तक करीब 1200 लोग छुट्टियां बढ़ाने के पक्ष में और लगभग 250 लोग इसके विरोध में नजर आए हैं। शिक्षक चाहते हैं कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस सुझाव पर विचार करे।

मौसम विभाग का चेतावनी और बढ़ते संकट का अंदेशा
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सर्दी और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है। बठिंडा में 1.6 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ पंजाब का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 15 जनवरी तक येलो अलर्ट रहेगा और बाद में मौसम में कुछ सुधार की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और भाजपा एमएलए सत्ती पर जमकर पूर्व एमएलए रायज़ादा ने शब्दी हमला बोला : रायजादा बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश, केंद्र के इशारे पर कर्मचारियों के घर छापेमारी

रोहित जसवाल। ऊना : ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने डीजीपी अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऊना में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की हुई आमद: संदीप हंस

किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील होशियारपुर, 6 अक्टूबर जिला होशियारपुर के कु ल 70 खरीद केंद्रों में 53 खरीद केंद्रों में अब तक धान की आमद व 45 खरीद...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल पहली अक्टूबर को 

गढ़शंकर, 28 सितंबर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर एन.पी.एस. पीड़ित कर्मचारी 1 अक्टूबर को होशियारपुर में जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और...
Translate »
error: Content is protected !!