पंजाब में 400 पदों पर मेडिकल अफसरों की होगी भर्ती : इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की हुई थी भर्ती

by

चंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 400 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जानी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर है। आपको फार्म भरने के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। मेडिकल अफसर के पद पर नौकरी करने के लिए आप इस वेबसाइट www.bfuhs.ac.inपर क्लिक कर आवेदन कर सकते है। इसी साइट से आपको फार्म भरने के बाद आगे की जानकारी मिलती रहेगी। जिसके आधार पर आप एग्जाम दे सकेंगे। जिसके बाद परीक्षा में पास उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।
आपको बतादें कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की भयंकर कमी है। इसी के चलते प्रदेश् में 400 डॉक्टर्स की भर्ती की जा रही है। ताकि प्रदेश की जनता को बेहतर इलाज मिल सके।

इन विभागों में भी होगी भर्ती : इसी के साथ माइक्रोबायोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियो-डायग्नोसिस, जनरल मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, जनरल सर्जरी, स्किन, बायोकैमिस्ट्री, एनाटॉमी आदि विभागों में भी 60 पद भरे जाएंगे। जिसके लिए 3 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इसमें सुपर स्पेशलिटी के लिए डीएम व एमसीएच और अन्य स्पेशलिटी के लिए एमडी, एमएस भी आवेदन कर सकते हैं।

4 साल पहले हुई थी भर्ती : जानकारी के अनुसार इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की भर्ती हुई थी। चूंकि अब प्रदेश के अस्पतालों में करीब 2293 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से करीब 1000 पद खाली है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जो डॉक्टर्स वहां तैनात हैं। वे भी काफी परेशान हैं। क्योंकि उन पर अत्यधिक मरीजों को देखने और उनका इलाज करने का लोड बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग माफिया का कहर : बीरमपुर के जंगलों में रात आठ बजे शुरू हो जाता है अवैध माइनिंग का खेल

गढ़शंकर, 9 दिसंबर : सरकार और माइनिंग विभाग के आदेशों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माइनिंग माफिया द्वारा गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अवैध माइनिंग का...
article-image
पंजाब

विकास कार्यों में पिछड़ गया पंजाब, उसे फिर से उन्नति की राह पर लाने के लिए शिरोमणि अकाली दल जरूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पिछड़े पंजाब को फिर से प्रगति की राह पर ले आने के लिए शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाना आवश्यक है क्योंकि पंजाब की भावनाओं को केवल क्षेत्रीय पार्टी ही सही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 29 सितंबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने...
पंजाब

मुक्तसर और फरीदकोट में धरना देने पहुंचे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

मोगा : शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों के विरोध वीरवार को मुक्तसर में कई किसान सड़कों पर उतर आए। यहां किसान सड़कों पर धरना देकर रोष जताने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!