पंजाब में 4716 पटवारियों की असामियों में से मात्र 1995 पटवारी काम कर रहे हैं जबकि 2721 आसामियां खाली पड़ी,पटवारियों ने मांगों संबंधी विधायक रौड़ी  को ज्ञापन सौंपा 

by
गढ़शंकर : पटवार यूनीयन गढ़शंकर ने यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुलशन कुमार जस्सल की अध्यक्षता में  युनियन की मांगों संबंधी एक ज्ञापन विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण रौड़ी को सौंपा । इस मौके पर श्री जस्सल ने पंजाब सरकार से मांग करते कहा कि इस समय पंजाब में 4716 पटवारियों की असामियों में से मात्र 1995 पटवारी काम कर रहे हैं जबकि 2721 आसामियां खाली पड़ी हैं। जिस कारण हरेक पटवारी खाली पड़े सर्कलों में बाखूबी बिना कोई ज्यादा मेहताना लिए काम कर रहे हैं। इस महामारी के समय में भी राहत कार्य करने के साथ साथ कारोना से मृत लोगों  के संस्कार भी पटवारी कर रहे हैं। इन्होंने आगे कहा कि सरकार पे अनामली दूर कर, 18 माह की ट्रेनिंग समय को भी सेवा काल में शामिल करे, 2015 के भर्ती पटवारियों का परख काल तीन वर्ष की जगह दो वर्ष किया जाए, पटवारियों को टैकनीकल ग्रेड दिया जाए, डाटा एंट्री का काम पटवारियों हवाले किया जाए, दफतर तथा बसता भत्ता बढ़ाया जाए, 2004 के बाद भर्ती
पटवारियों को पुरानी पेनशन स्कीम में लाया जाए, सात पटवारियों पीछे एक कानूनगो की आसामी की रचना की जाए, पटवारियों के वर्क स्टेशन में बिजली पानी तथा चौकीदार की सहूलत दी जाए, टोल टैक्स से छूट दी जाए, मंहगाई भत्ते की अदायगी जल्द की जाए, छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए तथा नाइब तहसीलदार की प्रमोशन 100 प्रतिशत कानूनगो में से ही की जाए तथा पटवार यूनीयन की काफी लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके विधायक जय कृष्ण रौड़ी ने इनकी सभी मांगों संबंधी जल्द ही बात सरकार से करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन के महां सचिव हरप्रीत सिंह, खाजांची आषीश चौहान, पूर्व अध्यक्ष जागीर सिंह बल्ल तथा रविंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे – कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं, 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लेकिन इस बीच दावों और सियासी बयानबाज़ी का माहौल चरम पर है। शराब...
article-image
पंजाब

भारत गौरव एनजीओ की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को सहायता सामग्री प्रदान की।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री विजय सांपला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चेयरमैन भारत गौरव एनजीओ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को आज फिर सहायता सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

शराब निकालने की लिए लगाई भट्ठी, भट्ठी का समान, 21 लीटर लाहन व 4000 एमएल देशी शराब बरामद, दो ग्रिफतार एक फरार

 गढ़शंकर:  गढ़शंकर पुलिस ने बीत ईलाके के गांव पंडोरी बीत में से दो लोगो को हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकालते हुए इक्कीस लीटर भट्ठी में तैयार की गई शराब (लाहन) व चार हजार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!