पंजाब में 5 दिसंबर को 26 जगहों पर रेल रोकेंगे किसान

by

चंडीगढ़: पंजाब के किसानों ने एक बार फिर से रेल रोकने का ऐलान का दिया है। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को 26 जगहों पर रेल रोकने का फैसला किया है।

यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे रहेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी।

सरकार किसानों की मांगों पर नहीं दे रही ध्यान

पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है। इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।

किसानों की प्रमुख मांगें

किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से एमएसपी की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा पंजाब की अअढ सरकार के सार्वजनिक संपत्तियों को जबरन बेचने, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी और अन्य समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना

किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और तेज और व्यापक रूप ले सकता है। उनका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूली छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर। छात्रों के पुराने झगड़े में इंपीरियल सिटी में फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज में छात्र लड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक छात्र अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी। ये...
article-image
पंजाब

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बरनाला, 30 अक्तूबर :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूजा निवासी गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस।

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस। Share     
article-image
पंजाब

‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का पंजाब का पहला सर्टिफिकेट होशियारपुर को हुआ प्राप्त

डिप्टी कमिश्नर ने माता चिंतपूर्णी चौक स्थित फल व सब्जी मंडी को दिया ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का सर्टिफिकेट जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम व मार्किट के विक्रेताओं को इस उपलब्धि के...
Translate »
error: Content is protected !!