पंजाब यूनिवर्सिटी ने बंद की इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री PUMEET परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री (सीधा प्रवेश) के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा पीयूएमईईटी ( पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) को बंद करने का निर्णय लिया है।

पीयू प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा। पीयू की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते अब पीयूएमईईटी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया जारी नहीं रखी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ेगा, जो डिप्लोमा के बाद बी.ई., बी.टेक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने की योजना बना रहे थे। हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पीयूएमईईटी परीक्षा में शामिल होते थे।

ऐसे में इस निर्णय से छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे पीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी निर्देशों पर नजर बनाए रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना से बंद किया था जन मंच, लाखों शिकायतों को किया अनसुना : जयराम ठाकुर

नाम बदलना था तो पहले बदलते प्रदेश के लाखों लोगों का भला होता कांग्रेसी नेताओं ने जनमंच के ऐसे-ऐसे नाम रखें जिए सभ्य समाज में बोला नहीं जा सकता है एएम नाथ। शिमला :...
article-image
पंजाब

सीएम  मान ने व्यापारियों की भलाई को बढ़ावा देने के लिए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन किया लॉन्च

मोहाली :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने SAS नगर में हुए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का उद्घाटन किया और इस बात पर जोर दिया कि कमीशन का मकसद व्यापारियों की सालों से चली आ...
article-image
पंजाब

बहू ने बेटे की मौत के बाद किया धोखा : खन्ना में NRI सास के खाते से निकाले 12 लाख

खन्ना :  समराला के अंतर्गत आने वाली कमल कॉलोनी में रहने वाले एक NRI बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से 12 लाख 33 हजार रुपये गायब हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति की बहू ने धोखाधड़ी करके...
Translate »
error: Content is protected !!