पंजाब यूनिवर्सिटी : सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को होगा मतदान, आवेदन 23 फरवरी तक

by

चंडीगढ़। बवाल और महाप्रदर्शन के बाद छात्रों का संघर्ष रंग लाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट चुनाव 2026 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चुनाव पंजीकृत स्नातक (रजिस्टर्ड ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से 15 साधारण सदस्यों के लिए कराया जाएगा।

पीयू प्रशासन की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मतदान 20 सितंबर को होगा। इसके साथ पंजीकृत स्नातक के रूप में नए नामांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है।

शेड्यूल के अनुसार पंजीकृत स्नातक नामांकन के आवेदन के साथ 15 रुपये की निर्धारित फीस जमा करानी होगी। यह आवेदन रजिस्ट्रार कार्यालय में तय तारीख तक पहुंचना जरूरी है।

चुनाव में वोट डालने के लिए पुराने पंजीकृत स्नातकों को 23 फरवरी तक अपने सभी बकाया शुल्क जमा कराने होंगे। इसके साथ जिन स्नातकों का शुल्क बकाया है, उनकी सूची जल्द ही पीयू की वेबसाइट और चुनाव शाखा में उपलब्ध कराई जाएगी।

पीयू के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पूरक पंजीकृत स्नातक सूची 24 मार्च को जारी की जाएगी। पते में बदलाव की सूचना देने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल होगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां 22 जून तक दर्ज कराई जा सकेंगी।

दावों और आपत्तियों की जांच 2 जुलाई को रजिस्ट्रार द्वारा की जाएगी। रजिस्ट्रार के फैसले के खिलाफ आई आपत्तियों पर 3 जुलाई को समिति की बैठक होगी। अंतिम पंजीकृत स्नातक सूची 27 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।

केवल भारत में रहने वाले व्यक्ति ही पंजीकृत स्नातक बनने के पात्र होंगे। पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त वे छात्र, जिनकी डिग्री को कम से कम पांच साल पूरे हो चुके हैं यानी वर्ष 2021 तक पास हुए छात्र, पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर या पीएचडी डिग्री धारक भी पात्र होंगे।

चुनाव से जुड़ी अति आवश्यक  जानकारी : 

  • नए पंजीकृत स्नातकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी
  • पंजीकरण के लिए 15 रुपए की निर्धारित फीस जमा करवानी होगी।
  • डिफाॅल्टर पंजीकृत स्नातकों की सूची जल्द पीयू की वेबसाइट पर जारी होगी
  • पूरक पंजीकृत स्नातक सूची 24 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।
  • पते में बदलाव की सूचना देने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल
  • दावे और आपत्तियां 22 जून दर्ज कराई जा सकेंगी।
  • दावों और आपत्तियों की जांच 2 जुलाई को होगी।
  • आपत्तियों पर समिति की बैठक 3 जुलाई को बुलाई जाएगी।
  • अंतिम पंजीकृत स्नातक सूची 27 जुलाई को जारी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
article-image
पंजाब

DC ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीवाली : एन.आर.आई राकेश चोपड़ा व समृद्धि थापर के सहयोग से बुजुर्गों को भेंट किए गए उपहार

होशियारपुर, 10 नवंबर: जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से ओल्ड एज होम राम कालोनी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से में बुजुर्गों के साथ दीवाली का त्यौहार मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मत्स्य आखेट से हटा प्रतिबन्ध, मछुआरों का रोजगार शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर 16 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के जलाश्यों एवं सामान्य नदी नालों व इनकी सहायक नदियों में 20 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ कर अपनी रोजी रोटी कमाने में लगे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!