पंजाब विधान सभा चुनाव-2022: वोटरों को मतदान के लिए जागरुक करेगा चुनाव मस्कट शेरा

by

जिला चुनाव अधिकारी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चुनाव मस्कट शेरा का कट आउट किया लांच
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मेन गेट के अलावा शहर के 9 मुख्य चौको पर लगेंगे 12 फुट लंबे व 7 फुट चौड़े शेरा के लाइटिंग वाले कट आउट्स
मस्कट का उद्देश्य वोटर जागरुकता व चुनाव में भागीदारी को बढ़ाना: जिला चुनाव अधिकारी
जिले के समूह वोटरों को 20 फरवरी को मतदान करने की अपील की
होशियारपुर, 09 फरवरी:
पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 से पहले वोटरों को उनकी वोटों की अहमियत के बारे में रचनात्मक ढंग से जागरुक करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की ओर से लांच किए शेर को दर्शाता चुनाव मस्कट शेरा आज डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लांच किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मुख्य द्वार पर लगे शेरा के लाइटिंग वाले कट आउट्स को लांच करते हुए कहा कि रवायती पंजाबी पहरावे में तैयार चुनाव मस्कट शेरा पंजाब की अमीर संस्कृति व विरासत को दर्शाता है। सिस्टमैटिक वोटरज एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन (स्वीप) प्रोजैक्ट के अंतर्गत प्रचारित मस्कट का उद्देश्य वोटर जागरुकता व चुनाव भागीदारी को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक व नैतिक वोटिंग को उत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव मस्कट शेरा के माध्यम से वोटरों को 20 फरवरी को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि होशियारपुर में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अलावा इस तरह के नौ कट आउट्स अलग-अलग चौकों में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कट आउट 12 फुट लंबा व 7 फुट चौड़ा है और इस पर लाइट्स लगाई गई है ताकि रात के समय भी यह चमकता रहे और वोटरों को मतदान के प्रति जागरुक करता रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अलावा शिमला पहाड़ी चौक, धोबीघाट चौक, बस स्टैंड, प्रभात चौक, सिंगड़ीवाला बाईपास चौक, सैशन चौक, घंटाघर चौक, सब्जी मंडी, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज सोनालिका के बाहर यह कटआउट्स लगाए जा रहे हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि स्वीप योजना के अंतर्गत सोशल मीडिया पर वोटर जागरुकता संदेशों को व्यापक तौर पर प्रसारित करने के अलावा चुनाव मस्कट शेरा के पोस्टर, तस्वीरों, छोटे व बड़े आकार के कट आउट् का प्रयोग किया गया है। यह खास तौर पर नौजवानों की शमूलियत को यकीनी बनाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब की संस्कृति व वोटरों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वोटर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के समूह वोटरों से अपील करते हुए कहा कि वे 20 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें।
इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

तरन तारन में शान से लहराया तिरंगा, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने परेड से ली सलामी

तरन तारन/गढ़शंकर, 15 अगस्त : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड, तरन तारन में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!