पंजाब शिक्षा क्रांति : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 27 लाख रुपए की लागत से स्कूलों में हुए विकास कार्यों का किए उद्घाटन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब 27 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले। इसी क्रम में गढ़शंकर हलके में भी शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। डिप्टी स्पीकर ने आज सरकारी प्राइमरी स्कूल जस्सोवाल में नवनिर्मित क्लासरूम व चारदीवारी, सरकारी मिडिल स्कूल जस्सोवाल में क्लासरूम, सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल भरोवाल में चारदीवारी, सरकारी प्राइमरी स्कूल ददियाल में भवन की मरम्मत और सरकारी प्राइमरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी बताया कि गढ़शंकर क्षेत्र के और भी स्कूलों में भविष्य में कई योजनाएं शुरू की जाएंगी। श्री रौड़ी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल कराएं, क्योंकि अब सरकारी स्कूल किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह क्रांति सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि जनता के सहयोग से ही सफल हो सकती है। इस मौके पर शिक्षक कुलदीप सिंह, कमलेश कुमारी, राम रतन कुमार, मनप्रीत कौर, संदीप रानी, लखविंदर सिंह, जगदीश कौर के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, गांववासी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DM रंधावा सुसाइड मामला : पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को सीबीआई से जांच करवाने के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ...
article-image
पंजाब

सूडानी छात्र की चाकू घोंपकर कर दी हत्या : एक गंभीर रूप से घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

फ़गवाड़ा । पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय के निकट गुरुवार सुबह हुए हिंसक झगड़े में एक सूडानी छात्र की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई तथा अन्य एक गंभीर रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!