पंजाब सरकार की मेरी रसोई’ योजना : 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त तेल, चीनी और दाल, सीएम भगवंत मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

by

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (23 फरवरी 2026) को ‘मेरी रसोई’ योजना शुरु करने की घोषणा की। राज्य सरकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड 40 लाख परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।

सरकार की आटा-दाल योजना के लाभार्थियों को चाय पत्ती, चीनी, सरसों का तेल, हल्दी और नमक मुफ्त मिलेंगे। पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह फैसला सोमवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। मान ने चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों का पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही इन लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूं उपलब्ध करा रही है और वह राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आटा-दाल योजना के तहत 40 लाख लाभार्थियों को गेहूं के अलावा 2 किलो चीनी, 2 किलो चना दाल, 1 लीटर सरसों का तेल, 1 किलो नमक और 200 ग्राम हल्दी भी देगी। मान ने कहा कि यह देखा गया है कि गरीब परिवारों के कई बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सामग्री का वितरण तिमाही आधार पर किया जाएगा और वितरण का पहला चरण अप्रैल में शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि यह योजना मार्कफेड और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। और स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। अप्रैल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम/स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारक को इन सभी चीजों का अलग बैग दिया जाएगा। लाभार्थी हर महीने 15 किलोग्राम गेहूं पाने के पात्र हैं। यह गेहूं तिमाही आधार पर 45 किलोग्राम के एक बैग में वितरित किया जाता है।

भगवंत मान ने आगे बताया कि दूसरा लॉट जून और फिर अगला अक्टूबर और आखिरी दिसंबर में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च के बीच चलेगा। इस साल रविवार, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब का बजट पेश होगा। मान ने कहा अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संसद सत्र चला सकते हैं तो हम क्यों नहीं? हम भी अपना बजट रविवार को पेश कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रविवार को गुरदासपुर में सीमा चौकी पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में जांच जारी है। सहायक उप-निरीक्षक गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के शव पाकिस्तान सीमा के पास बरामद किए गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहमदाबाद में घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी आठ मार्च को अपना बजट प्रस्तुत करेगी। उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और सामान्यतः विधानसभा की कार्यवाही रविवार को आयोजित नहीं की जाती। ऐसे में इस तिथि का चयन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पर 4.17 लाख करोड़ का कर्ज, सरकार बताए वित्तीय हालात कैसे सुधरेंगे: पूनिया

भाजपा प्रभारी बोले—कर्मचारियों के वेतन और डीए के लिए जूझ रही सरकार; नशे के खिलाफ चलाएंगे व्यापक अभियान चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर आम...
article-image
पंजाब

अमृतपाल पर लगा NSA पंजाब सरकार तुरंत हटाए : एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी

अमृसतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को सरकार द्वारा एक और वर्ष...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में कमर्स विभाग द्वारा इंटर कालेज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्टग्रेजुएट कमर्च विभाग द्वारा प्रतिभाओं की खोज के लिए इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने...
article-image
पंजाब

ससपेंड : तरसेम सिंह एसडीई सहित 3 जुनियर इंजीनियर : बरसात में सड़क बनाने के मामले में

माहिलपुर : गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क का यहां सड़क बनाने वाले लोगों ने बरसती बारिश में सड़क बनाने के मामले में प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने बारिश में...
Translate »
error: Content is protected !!