पंजाब सरकार के पास श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने और उपमंडल गढ़शंकर  को उसमें शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

by

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
गढ़शंकर, 11 नवंबर :  गत एक महीने से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं के बीच गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रस्तावित नए ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को शामिल करने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते बिभिन्न  राजनीतिक पार्टियों, व्यापारिक मंडलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें माँग की गई कि पंजाब सरकार गढ़शंकर उप-मंडल को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में शामिल न करे। उन्होंने कहा कि उप-मंडल गढ़शंकर ऐतिहासिक, प्रशासनिक और आर्थिक दृष्टि से होशियारपुर ज़िले का अभिन्न अंग है। इसलिए लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को होशियारपुर ज़िले के साथ ही रहने दिया जाए।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि वह यह मांग पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुँचाएँगे। लेकिन वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पंजाब सरकार के पास श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने और गढ़शंकर हलके को उसमें शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही सरकार ने कोई घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भविष्य में श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने का कोई इरादा रखती है, तो उसे हलके के लोगों से विचार-विमर्श के बाद ही लागू किया जाएगा। इस अवसर पर एसजीपीसी के सदस्य डॉ जंग बहादर सिंह राय, सुभाष मट्टू , कांग्रेसी नेता कुलविंदर बिट्टू , सरिता शर्मा के इलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा गढ़शंकर चैंबर ऑफ कॉमर्स और सामाजिक संगठनों के नेता भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर । जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब (रजि.) डघाम के सहयोग से गांव के प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में स्टेट फरीडम फाइटर सक्सैसर आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन वरिंदर कौर आप में शामिल

गढ़शंकर :  विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  गढ़शंकर  विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी सरदार ईशर सिंह बेदी की पोत्री व महिला नेत्री वरिंदर कौर चेयरपर्सन स्टेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास...
Translate »
error: Content is protected !!