पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

by
गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह शब्द स्थानीय विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव फतेहपुर खुर्द में संबोधित करते हुए कहे। डिप्टी स्पीकर रौड़ी गांव फतेहपुर में पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह द्वारा साहिबजादों की शहीदी को समर्पित लगाए गए दूध व पकौड़े के लंगर में शामिल होने आए थे। इस मौके डिप्टी स्पीकर रौड़ी का समूह  ग्राम पंचायत व गांववासियों द्वारा स्वागत किया गया और गांव की कुछ मांगें उनके समक्ष रखीं। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सभी मांगों को जल्दी पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, गुरमीत कौर, सरपंच जस्सी डघाम,  सरपंच सीमा रानी फतेहपुर खुर्द, पंच संदीप सिंह औजला, पंच बिक्कर सिंह, पंचक नरिता रानी, पंच हरजीत कौर, नंबरदार तेजा सिंह, नंबरदार अजीत सिंह, गुरनाम सिंह साबका पंच, बलजीत सिंह ढिल्लों, जोगिंदर सिंह, देबी चौकीदार, मोहन लाल, बलिहार सिंह सूनी,  सीमा रानी पंच सूनी
 सहित अन्य गांववासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच ना करवा के किसे बचाना चाहते : जब परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को क्या आपत्ति है : जयराम ठाकुर

अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन फीस लगने वाली सूचना पर सरकार स्पष्ट करे अपना रुखए एम नाथ। मण्डी : मण्डी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के महा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

30,000 रुपये रिश्वत लेते नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और नक्शा नवीस विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (आर्किटेक्ट) हनी मुंजाल...
पंजाब

पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल, युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए : आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा में

चंडीगढ़ : पंजाब के युवा अब अंग्रेजी नहीं बल्कि अपनी मातृ भाषा पंजाबी की पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से उनका कॅरिअर तक प्रभावित हो रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की...
article-image
पंजाब

एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!