पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

by

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों को नि:शुल्क व्यवसायिक कोर्स करवाए जाते हैं। पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सी.एस.टी.आई- पिलखुवा(उत्तर प्रदेश) की ओर से प्रदेश के नौजवानों के लिए  45-90 दिनों का रिहायशी ट्रेनिंग कोर्स चलाया जाएगा, जिनमें फार्मवर्क(प्राथमिकता के तौर पर कारपेंटर/ड्राफ्ट मैन सिविल/फिटर ट्रेड या 10वीं पास)स्कैफोल्डिंग(प्राथमिकता के तौर पर फिटर/ड्राफ्ट मैन सिविल ट्रेड में आई.टी.आई. या 10वीं पास), बार बैडिंग व स्टील फिक्सिंग(फिटर/ड्राफ्ट मैन  सिविल में आई. टी.आई. या दसवीं पास, कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रीशियन(इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/इलेक्ट्रानिक्स में आई.टी.आई.), सोलर पी.वी. टैक्नीशियन(इलेक्ट्रानिक्स में आई.टी.आई), कंक्रीट लैब व फील्ड टैस्टिंग(सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा), प्लंबर(प्लंबर में आई.टी.आई) शामिल है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हर माह करीब 150-180 नौजवानों को ट्रेनिंग मुहैया करवाई जाएगी। इस प्रोग्राम के अंतर्गत 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान कोर्स करने के बाद उम्मीदवारों को नौकरी पर भी लगवाया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ वर्दी, जूते व पी.पी.ई भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डी.पी.एम.यू स्टाफ की ओर से कैरियर परामर्श व मार्गदर्शन के सत्र भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य नौजवानों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद व आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि चाहवान उम्मीदवार  https://www.intecc.com/sustainability/skilling पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार अपने आप को इस लिंक पर रजिस्टर करें  httpa://tinyurl.com/L-and-t-skill-Training । उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए श्री सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 77173 -02471 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गढ़शंकर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 1 सितंबर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सीपीआई (एम) के आह्वान पर मंगलवार को गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।...
article-image
पंजाब

39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में शेरे पंजाब फुटबॉल क्लब शामपुरा ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को हराया

गढ़शंकर।  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार ने कितना गांव के स्कूली बच्चों को किटें व खेल सामग्री भेंट की

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान चड्ढा परिवार ने स्कूली बच्चों को स्कूल किटें व खेल...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी

गढ़शंकर  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री...
Translate »
error: Content is protected !!