पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने घेरी सांसद मीत हेयर की कोठी

by

रनाला, 8 नवंबर : बरनाला में इन दिनों सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर के पास किसानों का पहले ही धरना चल रहा है। बुधवार को पंजाबभर से वन विभाग के मुलाजिमों ने पक्का करने की मांग को लेकर धरना दिया था।

उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई थी। उन्होंने बैरिकेड हटाने की कोशिश की थी, हालांकि बाद में उनके अधिकारियों ने उनको 11 नवंबर को बैठक का समय दिया था जिसके बाद वह शांत हुए थे। बृहस्पतिवार को पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी का घेराव करके धरना दिया। इस मौके पर जसविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, मेहर सिंह, जसविंदर कौर, जसमेल सिंह ने कहा कि उनकी दो मुख्य मांगें हैं जिनको लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020 में नई शिक्षा नीति के तहत पूरे देश की शिक्षा नीति को एक करने का एजेंडा तय किया है, जोकि गलत है। इसका वह विरोध कर रहे हैं। हर राज्य की भौगोलिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति अलग होती है, इसलिए शिक्षा भी हर राज्य के अनुसार अलग होनी चाहिए। इसके अलावा पंजाब में सरकारी नौकरियों में पंजाबियों को 90 परसेंट कोटा दिया जाए। पंजाब के लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही हैं जबकि दूसरे राज्यों के लोग यहां नौकरी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने मांगें न मामने की सूरत में सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा बलवंत शाह जी की अंतिम रस्म 28 दिसंबर को होगी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  गांव दारा पुर के डेरा बाबा जाहिरा पीर जी के मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी का पिछले दिनों अचानक देहांत हो गया था उनकी अंतिम रस्में 28 दिसंबर को दरबार...
article-image
पंजाब

लड़के को विदेश ले जाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 नवम्बर: माहिलपुर थाने की पुलिस ने एक लड़के के परिजनों से पैसे लेने और लड़के को विदेश ले जाने के नाम पर 8 लाख 57 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान हुआ

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते कस्बा सैला खुर्द में बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!