पंजाब-हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई : डंकी रूट मामले में बड़ी छापेमारी, 11 ठिकानों पर रेड

by

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा में ईडी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने डंकीरूट मामले में बड़ी छापेमारी की है. डंकीरूट मामले में 11 ठिकानों पर रेड की गई है. ईडी की जलंधर ब्रांच ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में एक साथ रेड की।

ये रेड अवैध तरीके से अमेरिका भेजे गए लोगों से जुड़ी डंकीरूट मामले में की जा रही है. छापेमारी हरियाणा और पंजाब के अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में की जा रही है।

इस मामले में ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है, जो कि पंजाब और हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई 17 एफआईआर पर आधारित है. इन एफआईआर में कुछ ट्रैवल और वीजा एजेंटों, दलालों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे।

कैसे फंसाते थे लोग?

जांच में सामने आया है कि एजेंट भोले-भाले लोगों को झांसा देते थे कि वो उन्हें कानूनी तरीके से फ्लाइट के जरिए विदेश भेजेंगे. इसके बदले वे प्रति व्यक्ति 45 से 50 लाख रुपये तक की भारी रकम वसूलते थे. लेकिन, असल में इन लोगों को डंकीरूट यानी जंगल और खतरनाक रास्तों से कई देशों की सीमाएं पार करवा कर अमेरिका भेजा जाता था।

डर और धमकी से वसूली

इतना ही नहीं, ये एजेंट डंकीरूट पर काम करने वाले डोंकर्स और माफियाओं के साथ मिलकर लोगों और उनके परिवारों को डरा-धमका कर और पैसे वसूलते थे. कई बार तो इन परिवारों को लगातार धमकाया जाता था कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो उनके रिश्तेदारों को गंभीर खतरा हो सकता है।

US से डिपोर्ट हुए लोगों के बयान दर्ज

ईडी ने उन लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था. इन बयानों से कुछ नए नाम सामने आए हैं, जिनके ठिकानों पर आज छापेमारी की जा रही है. ईडी की यह कार्रवाई एक बड़े ट्रैवल फ्रॉड नेटवर्क के पर्दाफाश की दिशा में अहम मानी जा रही है. एजेंसी को उम्मीद है कि इस जांच से कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में हवन यज्ञ कर नए शैक्षणिक स्तर का शुभारंभ 

गढ़शंकर, 4 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में नए शैक्षणिक स्तर के शुभ अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कमल इंदर कौर की अध्यक्षता में हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज समिति अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार दोषी ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि वक्फ एक्ट में संशोधन का लोकसभा और राज्य सभा में त्रिणमूल कांगेस तथा...
article-image
पंजाब

गायक मूसेवाला के माता पिता गए इंग्लैंड : 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर साइकिल रैली में शामिल होने के लिए

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड (यूके) के लिए रवाना हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट ली। मूसेवाला के माता-पिता की विदेश जाते हुए...
article-image
पंजाब

डानसीवाल में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो करेंगे तेज संघर्ष

एसडीओ ने कहा कि जल्द होगा समस्या का समाधान गढ़शंकर: गांव डानसीवाल में एक तर्फ पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पीने के पानी...
Translate »
error: Content is protected !!