पंजाब होम डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी के घर में घुसे चोर : ज्वेलरी और दस्तावेज समेटकर ले गए

by

चंडीगढ़ :  शहर में चोरों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। सेक्टर-23 में एक बंद घर में चोरों ने सेंधमारी करते हुए लगभग 15 लाख रुपये के सोने और डायमंड के गहने, साथ ही कुल्लू (हिमाचल) स्थित घर की चाबियां और दस्तावेज चुरा लिए।

यह चोरी पंजाब होम डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी चिराग सेठ के घर में हुई। चिराग सेठ ने बताया कि वह मां और बहन के साथ जालंधर गए थे। सोमवार दोपहर जब वे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी तोड़ा गया था और सभी कीमती गहने गायब थे। चोरी हुए सामान में डायमंड का पूरा सेट, तीन सोने की अंगूठियां, दो टाप्स की जोड़ी, एक ब्रेसलेट, कुल्लू स्थित घर के दस्तावेज और चाबियां शामिल हैं।

सूचना मिलते ही सेक्टर-23 पुलिस चौकी से इंचार्ज और टीम मौके पर पहुंची। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट को बुलाकर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट जुटाए गए। सभी सैंपल लैब भेजे गए हैं और पुराने आरोपितों के रिकाॅर्ड से मिलान की प्रक्रिया जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर अधिकांश नेताओं ने जताई सहमति – पंथक एकता के लिए अकाली दलों का एक मंच पर आना जरूरी: ढींडसा

चंडीगढ़, 7 अगस्त । शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि अकाली दल पुनर्सुरजीत और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच एकता पंजाब...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मीतू विज से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

होशियारपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने मीतू विज से राखी बंधवाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व श्रद्धा और स्नेह के साथ...
article-image
पंजाब

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन की बेगूसराय में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 13 से, पससफ द्वारा 30 डेलीगेट लेंगे हिस्सा 

होशियारपुर :  देश में विभिन्न प्रांतों के मुलाजिमों की राष्ट्रीय जत्थेबंदी आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा केंद्र तथा प्रांतों की सरकारों द्वारा अपनाईं जा रही मुलाजिम विरोधी नीतियों को उजागर करके संघर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!