पटवारघर जाने की जरूरत नहीं : हस्ताक्षर सहित घर बैठे आनलाइन मिलेंगे दस्तावेज

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को आसानी से सुविधाएं देने के लिए कई सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। कई तरह की सेवाओं के बीच अब जल्द ही जमाबंदी, इंतकाल व मुसाबी की नकल की सुविधा भी आनलाइन मिलेगी।

अभी जमाबंदी आनलाइन निकलती है, लेकिन पटवारी के पास जाकर लाल स्याही से नाम सहित कई तरह की जानकारी लिखवानी पड़ती है और हस्ताक्षर करवाने पड़ते हैं।

नई व्यवस्था जिसपर इन दिनों काम चला है उसमें पटवारखाने के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। आनलाइन आवेदन करने पर आनलाइन ही दस्तावेज उपलब्ध होंगे और पटवारखाने जाने की आवश्यकता ही नहीं होगी।

डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षरित जमाबंदी माड्यूल पर हो रहा काम : राजस्व विभाग डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षरित किए गए जमाबंदी माड्यूल पर काम कर रहा है, जिससे फरद प्राप्त करने के लिए पटवारखाने में बार-बार जाने से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा आनलाइन इंतकाल माड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे इंतकाल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज होगी और इसे सीधे जमाबंदी से जोड़ा जा सकेगा।

अब बचेगा समय :  इन दस्तावेजों को ही लेने में काफी समय लोगों का बर्बाद हो जाता है। यही नहीं लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिसमें अब आनलाइन माध्यम से आवेदन करने के साथ आनलाइन माध्यम से शुल्क चुका सकेंगे और आनलाइन दस्तावेज मिल सकेंगे।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व विभाग के सारे रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके तहत जमाबंदी, इंतकाल और मुसाबी भी आनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। हालांकि इसे लागू करने में समय लगेगा। इसे पहले पायलट आधार पर लागू किया जाएगा। जिससे खामियों का पता लगाकर आवश्यक सुधार किए जा सकें और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे – कंगना रनौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के तरह-तरह के बयान देने में लगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ हमीरपुर : पालमपुर में बेटी की घटना पर भी जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियों को सेंकने का काम करने में लगे हुए है। जब से जयराम ठाकुर सीएम की कुर्सी से हटे है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं को लेकर हिमुडा की संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की एक संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो योजनाएं हिमाचल के लोगों का जीवन बदल रही थी उसका बजट रोका जा रहा है पुष्प क्रांति, स्वावलंबन जैसी दर्जनों योजनाएं थी आत्म निर्भर हिमाचल का रोड मैप एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!