पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने पकड़ा

by

माछीवाड़ा उप-तहसील में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के अचानक दौरे के समय हंगामा मच गया। मिली खबर के अनुसार इस दौरान हलका विधायक ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विधायक दयालपुरा ने पत्रकारों को बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गया तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपये की रिश्वत मांगी और सौदा 2500 रुपये में तय हुआ।
इसके बाद शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के ध्यान में लाया, जिन्होंने रिश्वत के 2500 रुपये के नोटों की फोटो स्टेट निकलवाकर अपने पास रख ली और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गया। जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था। नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी। इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निपथ योजना के खिलाफ अड्डा झुंगिया में मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में गढ़शंकर तहसील के बीत क्षेत्र के अड्डा झुंगियां में विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज यहां  रोष रैली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों को जमकर लताड़ा – गिनती 8.30 बजे से तो 8.05 बजे लीड कैसे बताते हैं

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमिशन ने मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स और मतगणना के...
article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
पंजाब

महिला के साथ मारपीट : तीन नामजद

नवांशहर। नवांशहर के पास स्थित गांव औड़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव सकोहपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!