पटवारी 5 लाख रुपये रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

by

 नूरपुरबेदी :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव करूरा, तहसील नूरपुर बेदी में वन विभाग, पंजाब की जमीन के अवैध हस्तांतरण/इंतकाल के आरोप में रूपनगर जिले के माल सर्कल डूमेवाला, तहसील नंगल में तैनात पटवारी (अब कानूनगो) कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में राज्य के राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर तहसील नूरपुरबेदी के गांव करूरा की 54 एकड़ जमीन की महंगे दामों पर वन विभाग के नाम पर रजिस्ट्री करवाई थी, जिससे राज्य सरकार को 5.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त पटवारी कुलदीप सिंह ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर जमीन का यह अवैध/फर्जी हस्तांतरण दर्ज करवाया और उस समय के नायब तहसीलदार रघवीर सिंह की मिलीभगत से 73 फर्जी इंतकाल और हस्तांतरण मंजूर करवाए। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त आरोपी ने इस काम के बदले रिश्वत के रूप में 5 लाख रुपये लिए थे और अपनी पत्नी के अमृतसर स्थित एक पुराने बैंक खाते में जमा करवा दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Chhaya Vedh is a serious

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  If we study Vastu Shaster in detail, then there are many internal defects which are minor or almost invisible but generate tremendous negative energy and promote mental stress and make human...
article-image
पंजाब

एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में अनाज मंडी गढ़शंकर में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना बहुमूल्य...
article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
Translate »
error: Content is protected !!