पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू : पूजा देवी व रीना देवी ने मेले का किया शुभारंभ

by

26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन
पट्टा मेहलोग, 25 मई : पट्टा मेहलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा देवी व रीना देवी ने मेला का रिबन काट कर शुभारभ किया गया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप व सचिव धर्मवीर ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगताएँ व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन रहेगा। 40 किलो वर्ग में चार, 65 किलो में आठ व 60 किलो में आठ टीमो ने अभी तक प्रतियोगिता में प्रवेश लिया है। भीषण गर्मी के कारण निर्णय लिया गया है कि मैच देर शाम को आयोजित किये जायेंगे। फाइनल मैच व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन 26 मई को होगा। जिसमें हिमाचल के अलावा साथ लगते हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली तक के नामी पहलवान हिस्सा लेते है।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी ज्योति गुप्ता व पुनीत ने बताया कि लड़कियों की कुश्ती के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। 65 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को रुपये 11 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 8100 व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इसी तरह पहलवानों को मेला कमेटी व बाड़ियाँ पंचायत की ओर से उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।
कुश्ती दंगल के प्रभारी अक्षय व सूरज ने बताया कि कुश्ती दंगल माली के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहेंगे। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली के विजेता को 9100 रुपये नकद व मुगदर (बुर्ज) के सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाईट कार्यक्रम में रात्रि 8 से 10 बजे तक चम्बा के प्रसिद्ध गायक कलाकार काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। मेले के शुभारंभ के अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप ठाकुर, सचिव
धर्मवीर कौशल, समिति के सदस्य ज्योति गुप्ता, आकाश, चंद्रकांत, प्रदीप, वीरेंद्र राणा, दीपक, हितेश, शुभम, आदित्य,
पुनीत, अक्षय, प्रशांत, राजा आदि बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
दून के पट्टा महलोग में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ करते हुए पूजा देवी व रीना देवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू , सीएम रेखा गुप्ता ने घटाया काफिला, सरकारी खर्चों में कटौती

मेट्रो उपयोग बढ़ाने और ईंधन बचत पर दिल्ली सरकार का जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा 180 करोड रुपए का टेंडर नगरोटा बगवां में लगाया गया : आर एस बाली

नगरोटा में आरएस बाली ने हेलीपैड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास। नगरोटा में मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से 1.60 करोड़ रुपए की राशि हुई आवंटित। एएम नाथ।  नगरोटा :  नगरोटा विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!