“पढ़ाएं बच्चे या चेक करें टिकट?”:  शिक्षकों की टिकट चेकिंग ड्यूटी लगाने के डीईओ के आदेशों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा

by

परीक्षाओं के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़: डीटीएफ

होशियारपुर: शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर द्वारा जारी उस आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें करीब 50 सरकारी शिक्षकों को आगामी ‘हमारे राम शो’ में टिकटों की चेकिंग के लिए ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

डीटीएफ के प्रतिनिधियों मुकेश कुमार, राज्य संयुक्त सचिव पंजाब, सुखदेव डांसीवाल, जिला प्रधान होशियारपुर और इंदर सुखदीप ओडरा, जिला महासचिव ने इस आदेश को शैक्षणिक प्राथमिकताओं का खुला उल्लंघन बताया है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण दौर में शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पहले ही जनगणना, एसआईआर तथा अन्य गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों के कारण शिक्षकों को लंबे समय तक विद्यार्थियों से दूर रहना पड़ा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

डीटीएफ नेताओं ने कहा कि जिस समय विद्यार्थियों को चल रही परीक्षाओं के लिए अधिक से अधिक मार्गदर्शन और निरंतर निगरानी की आवश्यकता है, उस समय शिक्षा विभाग बच्चों के भविष्य की बजाय एक कार्यक्रम के प्रबंधों को प्राथमिकता दे रहा है।

यूनियन के प्रवक्ताओं ने कहा कि उच्च योग्यता प्राप्त शिक्षकों की ड्यूटी किसी सांस्कृतिक या व्यावसायिक शो में टिकट चेक करने के लिए लगाना न केवल शिक्षक पेशे का अपमान है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके सबसे महत्वपूर्ण समय में आवश्यक शैक्षणिक सहायता से वंचित करना भी है।

जथेबंदी ने सवाल उठाया कि राज्य सरकार और उच्च शिक्षा अधिकारियों द्वारा बार-बार यह भरोसा दिलाया जाता रहा है कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखकर केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाएगा। इसके बावजूद जिला स्तर पर इस तरह के आदेश जारी होना गंभीर चिंता का विषय है।

डीटीएफ ने मांग की है कि शिक्षकों की टिकट चेकिंग के लिए लगाई गई इस विवादित ड्यूटी को तुरंत रद्द किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला तत्काल वापस नहीं लिया गया तो विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए जिला स्तरीय संघर्ष शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।

इस मौके पर मनजीत दसूहा, जिला महासचिव डीएमएफ, संदीप गिल, 4161 यूनियन के प्रदेश प्रधान, सबलकार मघाणिया, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, बलजीत महिमोवाल और इकबाल सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार की बेशर्मी भरी महिलाओं से धोखाधड़ी है, आप ने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे :

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस...
article-image
पंजाब

जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के जीओ के र्बोड कुल हिंद किसान सभा ने हटाए

गढ़शंकर: जीओ अरोड़ा टैलीकाम सतनौर के बाहर से जीओ के र्बोड हटाने के बाद कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष चौधरी, सीटू नेता...
article-image
पंजाब

MCC Commissioner Amit Kumar IAS

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Dec 12 : In a brief interaction with social worker Sanjeev Kumar, Amit Kumar IAS, Commissioner of the Municipal Corporation Chandigarh, outlined major ongoing initiatives aimed at strengthening public welfare and improving city...
article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
Translate »
error: Content is protected !!