पति का हाल पूछने अस्पताल पहुंची पत्नी : मिला तीन तलाक

by

एएम नाथ । मंडी : तीन तलाक भारत में अब गैरकानूनी है। 2019 में, भारत सरकार ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम पारित किया, जिसके तहत तीन तलाक को अवैध घोषित किया गया और इसे अपराध माना गया।

इस कानून के अनुसार, तीन तलाक देना, चाहे मौखिक, लिखित या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से, गैरकानूनी है और इसके लिए पति को 3 साल तक की जेल हो सकती है, लेकिन फिर भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी इस तरह का मामला सामने आया है। जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल पति का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंची मुस्लिम महिला को पति ने तीन तलाक देकर अपनी जिंदगी से आजाद कर दिया।

उक्त महिला का नाम शबनम परवीन है और उसके पति का नाम सद्दीक मोहम्मद है। जिसके बाद शबनम परवीन ने बल्ह थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत सद्दीक मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के कनैड़ गांव की शबनम परवीन की पहली शादी सद्दीक मोहम्मद के बड़े भाई से गांव झझैल, डाकघर रोपड़ी, तहसील सरकाघाट में हुई थी। लेकिन पहले पति की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी सद्दीक मोहम्मद के साथ करवा दी गई। पहली शादी से शबनम के 2 बच्चे हैं, वहीं, दूसरी शादी बाद एक बच्चा पैदा हुआ है।

पति बोला- आज से तुम आजाद हो
पुलिस को दी शिकायत में शबनम ने बताया कि सद्दीक मोहम्मद पहले से ही नशे का आदी था और शादी के बाद वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। हिम्मत कर उसने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और सुंदरनगर न्यायलय में उस केस की सुनवाई जारी है। इस बीच वह अपने मायके रहने आ गई और बीती 5 अगस्त को उसके पति का कनैड़ में सड़क दुर्घटना मे एक्सीडेंट हो गया। पुरानी सभी बातें भुलाकर जब वह 11 अगस्त को सद्दीक मोहम्मद का हाल जानने और उसे खाना लेकर नेरचौक अस्पताल पहुंची तो उसके पति ने झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके पति सद्दीक ने उसे तीन तलाक देते हुए कहा कि अब तुम मेरी जिंदगी से आजाद हो और आज से हमारा कोई रिश्ता नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए परिवहन निगम को 327 करोड़ रुपये किए प्रदान

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम निगम को हरित परिवहन प्रणाली में परिवर्तित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!