13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या

by

पटियाला :  एक युवक ने अपने भतीजे का कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पटियाला के आनंद नगर त्रिपड़ी इलाके में शुक्रवार को सगे चाचा ने ही परिवारिक झगड़े के चलते अपने 13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी।

यही नहीं बच्चे के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी चाकू से कई वार किए गए हैं। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह गिल के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी चाचा हरजीत सिंह उर्फ जानी है, जो अविवाहित है।

पुलिस के मुताबिक मृतक अमरिंदर सिंह के तीन चाचा हैं। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि इस हत्याकांड में तीनों चाचा ही शामिल हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान अगर बाकी दो भी आरोपी पाए गए, तो उन्हें भी एफआईआर में नामजद कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक वारदात वीरवार सुबह करीब सात बजे की है, सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला बच्चे का पिता अमरप्रीत सिंह ड्यूटी पर चला गया था। वहीं मां गुरप्रीत कौर बाहर गली में सैर कर रही थी। जब वह कुछ देर के बाद घर वापस लौटी, तो देखा कि कमरे में खून से लथपथ अमरिंदर सिंह पड़ा था और उसके हाथ में चाकू था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक चारों भाई एक ही घर में रहते थे और छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा लगा रहता था। आरोपी चाचा हरजीत सिंह की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी महिला प्रधान और उसके पति को डेढ़-डेढ़ साल कैद, 25 हजार जुर्माना : प्रधान ने पति सहित स्टोन क्रशर की एनओसी के लिए मांगीं थी 10 लाख की रिश्वत

एएम नाथ ।इंदौरा : काठगढ़ पंचायत की महिला प्रधान व उसके पति को कारोबारी से स्टोन क्रशर की एनओसी देने के लिए 10 लाख के रिश्वत मामले में दोषी करार देते हुए दोनों को...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

नई दिल्ली| इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे...
article-image
पंजाब

जीत सिंह बगवाई सुरजीत कुमार चौहान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समागम

गढ़शंकर : 2 अगस्त : पंजाब जलस्रोत विभाग से शानदार विभागीय सेवा उपरांत सेवानिवृत होने वाले मुलाजम नेता जीत सिंह बगवाई महासचिव पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन गढ़शंकर तथा साथी सुरजीत कुमार चौहान डिवीजन सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!