बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। इसी आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई आरम्भ कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के छात्रों तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों से पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज़ दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के तहत अधिकतम 20 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण का प्रावधान किया गया है।
विधायक ने कहा कि महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ के तहत प्रदेश में 01 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली सभी विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा पर होने वाला व्यय प्रदेश सरकार वहन कर रही है। इसके अतिरिक्त विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा और अक्षम माता-पिता के सभी पात्र बच्चों के आरडी खाते में 18 वर्ष की आयु तक 1000 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने का प्रावधान भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अर्की के नागरिक अस्पताल में 07 विशेषज्ञ चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नागरिक अस्पताल में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विधायक ने इसके उपरांत आयोजित दंगल का शुभारम्भ भी किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि स्कूल के मैदान के विस्तार के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृति हो चुकी है और इसका कार्य शीघ्र ही आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गम्बर खड्ड की उठाऊ पेयजल योजना से बसंतपुर व आस-पास के गांवों को जोड़ने के लिए लगभग 41 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के प्रवेश द्वार की मुरम्मत के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मण्डल भवानी के भवन के उपर पुस्तकालय निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने तथा महिला मण्डल बसंतपुर के प्रागंण के संवर्धन के लिए 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने बसंतपुर, पुरायणा, कहडोग तथा हरथू महिला मण्डलों को 11-11 हजार रुपए देने तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2100 रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने दसवीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली डिम्पल ठाकुर को 2100 रुपए की राशि भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान राम चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत शहरोल की प्रधान कमलेश कुमारी, एस.एम.सी. के प्रधान ललित ठाकुर, ग्राम सुधार सभा के सचिव धर्मपाल, महिला मण्डल बसंतपुर की प्रधान पुष्पा तनवर, वार्ड सदस्य धनी राम, बाबू राम, जय प्रकाश, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी रविन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार कमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखा पत्र; ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में सुधार की मांग

मोहाली, 14 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पंजाब और विशेष रूप से मोहाली में कर्मचारी राज्य...
article-image
पंजाब

Rising Sun E‑Waste Drive

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/June 03 : In observance of World Environment Day, the district administration, Red Cross Society and Beyond the “I” Trust Foundation jointly conducted a district-level e‑waste collection campaign that gathered nearly 1,500...
article-image
पंजाब , समाचार

SHO और उसके साथी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार को उसके...
Translate »
error: Content is protected !!