विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रन को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर, शिमला से ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ ध्येय से आयोजित साइकिल रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम संयुक्त तौर पर पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल-2030 जागरूकता अभियान और स्वच्छ शिमला अभियान का भी शुभारम्भ किया।
इस अभियान में विद्यार्थियों, स्वयं सेवियों, गृह रक्षा जवानों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक न्यूट्रल बनाने की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निरंतर प्रयासों के साथ-साथ जागरूकता लाने के लिए गंभीर प्रयासों की भी नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण, हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हिमाचल की प्राकृतिक सौंदर्य से अलग पहचान है। इसे सदैव बनाए रखने के लिए हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन डीसी राणा, आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री अतिरिक्त निदेशक प्रवीण गुप्ता, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुक्तसर साहिब में वकीलों पर हुए अत्याचार के मामले को लेकर गढ़शंकर के वकीलों ने की हड़ताल

गढ़शंकर : मुक्तसर साहिब में वकीलों पर हुए अत्याचार के खिलाफ बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में हड़ताल कर अदालती कामकाज ठप्प कर दिया। इस मौके पर वकीलों ने पुलिस...
article-image
पंजाब

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने आरबीएसके के एएमओ के साथ की बैठक

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने आरबीएसके के कार्यों की समीक्षा के लिए एएमओ के साथ बैठक की। अपने संबोधन...
article-image
पंजाब

48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
Translate »
error: Content is protected !!