पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाया – इलाज के दौरान मौत

by

हमीरपुर :  भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा में सुबह पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करा दिया। लखनापुरवा निवासी राजेश उर्फ गोलू वर्मा शटरिंग का काम करता है।

                      गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी ललिता (40) से हो गया। गुस्से में ललिता ने जहर खा लिया।  हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करके पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से बेटे साहिल व राजू बेटी काजल, सेजल, स्रष्टि को रो-रोकर बुरा हाल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुकदमा दर्ज : दूसरे दोस्त के साथ पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने और पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया

मेरठ। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया गया। दंपती के साथ ही दोस्त को भी रूम का हिस्सेदार बनाकर रखा गया। इतना ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!