पत्नी की स्मृति में सेवा का संकल्प, “सी के मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट” का शुभारंभ

by

कैंसर मरीजों की मदद के लिए आगे आए किशोरी लाल शर्मा, स्वास्थ्य-शिक्षा पर रहेगा फोकस

अनुराग ठाकुर बोले, यह पहल सच्चे प्रेम और समर्पण की मिसाल

नरेंद्र भारती। मंडी/नई दिल्ली। : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से जुड़े एक भावुक और प्रेरणादायक प्रयास के तहत “सी के मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट” का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह ट्रस्ट दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर किशोरी लाल शर्मा द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय चंदरकान्ता शर्मा की स्मृति में स्थापित किया गया है। राजधानी दिल्ली के साई गार्डन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में इस ट्रस्ट का उद्घाटन अनुराग सिंह ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने स्वर्गीय चंदरकान्ता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि चंदरकान्ता शर्मा ने हिमाचल मित्र मंडल के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया था। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने दिल्ली में रह रहे हिमाचल के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, राशन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने किशोरी लाल शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी जीवनसंगिनी की स्मृति में समाज के लिए समर्पित ट्रस्ट की स्थापना करना सच्चे प्रेम और सेवा भावना का प्रतीक है। यह ट्रस्ट आने वाले समय में जरूरतमंद लोगों के लिए एक सहारा बनेगा।
इस ट्रस्ट का मुख्यालय मंडी जिले के चैलचौक में स्थापित किया जाएगा, जबकि इसका कार्यक्षेत्र पूरे हिमाचल प्रदेश में रहेगा। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी यह सक्रिय भूमिका निभाएगा।
किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि वे अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली अधिकांश धनराशि को इस ट्रस्ट के संचालन में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट मरीजों को न केवल सही परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी देगा, बल्कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद करेगा ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों को सरकारी प्रक्रियाओं को समझने और पूरा करने में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
शर्मा पिछले कई वर्षों से कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में कई कैंसर जांच शिविर आयोजित किए हैं। इसके अलावा मनीपाल हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी इस ट्रस्ट के साथ मिलकर काम करने की सहमति दी है।
उन्होंने बताया कि कैंसर को लेकर लोगों में अनावश्यक डर व्याप्त है, जबकि समय पर जांच और सही उपचार से इस बीमारी का इलाज संभव है। हालांकि इलाज महंगा होता है, लेकिन सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से मरीजों को राहत मिल सकती है।
किशोरी लाल शर्मा का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए जागरूकता अभियान बेहद जरूरी है। उनका ट्रस्ट सरकार और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर इस दिशा में निरंतर प्रयास करेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें उनके पैतृक गांव से आए लोग भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए : लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू 31 जनवरी :  जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए।   लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी, नशे के खिलाफ हर घर को जोड़ेंगे, बनाएंगे जन-आंदोलन : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 25 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना के परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश के हर घर को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा।...
Translate »
error: Content is protected !!