पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि रमेश (25) अपनी पत्नी धनमाया (22)के साथ जकराडी गांव में राजिंदर सिंह के सेब के बगान में बतौर मजदूर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि दंपति का तीन साल का एक बेटा भी है।  राजिंदर  सिंह की शिकायत के अनुसार दंपति 23 अक्टूबर को उनके बगीचे में मजदूरी करने आए थे, इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी उनके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी में रहते थे।

राजिंदर  सिंह के मुताबिक रमेश दो-तीन दिन काम करने के बाद गायब हो गया। उन्होंने बताया कि जब उससे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने बहाने बनाते हुए कहा कि वह किसी काम से ठियोग गया है।राजिंदर  सिंह के भाई के बगीचे में काम कर रहे नेपाल के एक अन्य मजदूर ने 28 अक्टूबर की शाम को उन्हें बताया कि रमेश की पत्नी का शव झोपड़ी में पड़ा है।

राजिंदर  सिंह ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि शव को रजाई में लपेटा गया है और उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चार घंटे के भीतर नारकंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रमेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश …आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के किए जारी आदेश

7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बोर्ड की उक्त कक्षा की टर्म-2 ली जाएगी परीक्षा होशियारपुर, 28 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं टर्म-2 परीक्षा संबंधी...
article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर सिंह राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थको ने भारी संख्या में एसडीएम...
article-image
पंजाब

पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट व सिंडीकेट बहाल करके मोदी सरकार ने पंजाबियों की भावनाओं का किया सम्मान : तीक्ष्ण सूद

पंजाब में अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों में भी लोकतांत्रिक प्रणाली शुरू हो :सूद होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में भारत सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा हलके के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत आज गांव बरसालपुर टपरियां और खिजराबाद में कुल 8...
Translate »
error: Content is protected !!