पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने DC अपूर्व देवगन से भेंट कर मिलेट्स के बारे में चर्चा की : क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा

by
एएम नाथ।  मंडी :  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के एक दिवसीय करसोग दौरे के दौरान करसोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने उपायुक्त से भेंट कर मिलेट्स के बारे में चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा।
इस अवसर पर उपायुक्त मंडी ने कहा कि जिला में मिलेट्स यानि मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है और केवल मंडी जिला में ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश भर में इसके प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स वर्तमान समय की मांग है और इनका उत्पादन बढ़ाकर और खाने में मोटे अनाज के उपयोग से ही हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मिलेट्स से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पाद जैसे बिस्कुट, आटा सहित अन्य उत्पादों को मांडव्य ब्रांड के नाम से मार्केट उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की आॅन-लाईन मार्केटिंग करने के भी प्रयास किए जा रहे है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को मोटे अनाज की खेती से जोड़ा जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि मोटे अनाज से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वास्थ्य से जोड़ कर बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने नेक राम शर्मा के आग्रह पर करसोग क्षेत्र में शीघ्र ही मिलेट्स पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का भी आश्वासन दिया।
नेक राम शर्मा व इनके साथ उपायुक्त से मिलने पहुंचे लोगों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को शाॅल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित होगी लिफ्ट : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में एक्स-रे मशीन का किया शुभारम्भ एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर अस्पताल में स्थापित 8.50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मई में सजेगा चुनावी दंगल, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन!

अब 31 मई तक कराने होंगे चुनाव, सुक्खू सरकार को मिली बड़ी राहत एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में पोषण पखवाड़ा: मोटे अनाज और पोषक आहार पर जोर .चंबा में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता अभियान तेज

किशोरियों और माताओं को दिया स्वास्थ्य व संतुलित आहार का संदेश एएम नाथ। चंबा : जिले में चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीओपीडी घातक रोग, समय पर उपचार की आवश्यकता : डॉ तीरथ सिंह

रोहित भदसाली।  होशियारपुर, 27 नवंबर: क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) पर जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों की एक टीम ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेफड़ों से संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!