पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

by

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को सुबह 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13800 से 18000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 62304-32005 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत: करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम

करसोग/ चिंतपूर्णी  :  विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत हो रही है। करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया।  इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बंद, 17 जनवरी को होगा मतदान पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

ऊना, 15 जनवरी: पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया है तथा मतदान 17 जनवरी को होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि : पहली दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में होगा आयोजन

रोहित राणा ।  ऊना, 20 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर : 17 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 15 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही...
Translate »
error: Content is protected !!