परशुराम सेना ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की माँग

by

मुख्यमंत्री भगवतं मान ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के दिये निर्देश :आशुतोष

प्रशासन कारवाई करने के मूड में नहीं :आशुतोष
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम हिन्दू संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आशुतोष शर्मा ने कहा कि सेना द्वारा पंजाब सरकार का ध्यान एक गंभीर मामले की ओर आकर्षित किया है जो निरंतर अखबारों की सुर्खिया बना हुआ है और अलग अलग माँग पत्र भी प्रशासन को दिये गये हैं परंतु अभी तक प्रशासन द्वारा कारवाई नहीं की गई । हाल ही में वार्ड नंबर 28, मोहल्ला संतोष नगर में पार्क की भूमि को अवैध रूप से बेच दिया गया, उस पर रजिस्ट्री, इंतकाल और नक्शा पास कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यह कार्य केवल कुछ अधिकारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के बिना संभव नहीं था।आज आये दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं और प्रशासन कारवाई करने की बजाये लीपापोती करते नजर आता है। सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हरकत जनता के अधिकारों पर डाका डालने के समान है, क्योंकि पार्क की भूमि आम जनता की सुविधा और हरियाली के लिए होती है, न कि निजी मुनाफ़े के लिए।

इसके साथ ही, संगठन ने यह भी उजागर किया कि भंगी चोई सहित उस के आसपास कई संपत्तियों पर भी अवैध कब्ज़ा किया गया है और ग़ैर-क़ानूनी निर्माण हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण को हानि पहुँच रही है और नालों की प्राकृतिक निकासी व्यवस्था बाधित हो रही है। इससे भविष्य में बाढ़, जलभराव और प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।श्री भगवान परशुराम सेना द्वारा यह मामला पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान तक पहुँचाया गया। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।शर्मा ने बताया कि जब इस मामले को लेकर नगर निगम होशियारपुर की आयुक्त से मुलाकात कर बातचीत की गई, तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे अलग ही अंदाज में प्रस्तुत कर दबाने की कोशिश की और कारवाई करने की बजाये रजिस्ट्री करवाने वालों के  लिये सोचने के लिये कहा । वहीं तहसील के अधिकारियों ने मामले की सही जानकारी न होने का बहाना बना दिया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस धोखाधड़ी के पीछे राजनीतिक संरक्षण या प्रभावशाली व्यक्तियों का हाथ है जिस कारण मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है।संगठन का कहना है कि प्रशासन को अब तक इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर, दोषियों की गिरफ्तारी और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी,ताकि आगे से इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

शर्मा ने कहा कि श्री भगवान परशुराम सेना माँग करती है कि संतोष नगर पार्क भूमि घोटाले और भंगी चोई इलाके के अवैध कब्ज़ों की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जाँच हो।इसमें शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन और कानूनी कार्रवाई हो।मामले को दबाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो।अवैध रूप से कब्जाई गई सार्वजनिक भूमि को मूल स्थिति में बहाल किया जाए।भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और सख्त क़ानून लागू किए जाएँ।श्री भगवान परशुराम सेना ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सेना इस मामले को सीधे हाई कोर्ट में ले जायेगी और जरूरत हुई तो बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेगी और ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरकर अर्थी फूंक विरोध प्रदर्शन करेगा, जब तक कारवाई नहीं होती सेना चुप नहीं रहेगी।इस अवसर पर

हीतेष बंसल, विकास शर्मा, दुग्गल, अजय शर्मा, अर्जुन पंडित, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, अरुण शर्मा, अमरीक सिंह, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्चे बचाने है तो पंजाब छोड़ दो : नशे की लत में 26 साल का बेटा खोने वाले पिता का दर्द

अमृतसर में नशे के ओवरडोज लेने से 26 साल के आकाश की मौत हो गई। पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल पिता अशोक कुमार ने बेटे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पिता...
article-image
पंजाब

410 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस दो लोगों को 410 नशीली गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि एसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ शमशान घाट डुगरी के...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को मिला ‘ एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन’ अवार्ड

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में आयोजित टाइम्स पावर आइकॉन्स 2025 कार्यक्रम में रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को ‘एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन ‘ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबले जिले में 3 सितंबर से शुरु होंगे : कोमल मित्तल

नौजवानों को बढ़ चढ़ कर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 अगस्त तक पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन – खेल मुकाबलों में...
Translate »
error: Content is protected !!