प्रियंका गांधी ने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, जनता से किए वायदे

by

नगरोटा-बगवां में प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित
ज्वालाजी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार पर तीखे तेवर कसते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा के राज में पीपीई किट, पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती आदि के घोटाले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार न नौजवानों को रोजगार दे सकती है और न ही कर्मचारियों को पेंशन, लेकिन एक के बाद एक कई सार्वजनिक क्षेत्र के बोर्ड-निगम बेच सकती है। वे कांगड़ा के नगरोटा-बगवां में ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित कर रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के 10 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर सकती है, लेकिन कर्मचारियों को पेंशन नहीं दे सकती। कांग्रेस सरकार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पेंशन दे रहे है। इस दौरान उन्होंने डॉ. वाइएस परमार, वीरभद्र सिंह और जीएस बाली की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल को कर्ज में डुबोया है। उनके सत्ता में रहते प्रदेश पर कर्ज बढ़कर 70 हजार करोड़ हो चुका है।
पांच वर्ष में 5 लाख नौजवानों को मिलेगा रोजगार :
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों के लिए वे रोजगार के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से गारंटी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी तथा पांच वर्ष में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और सरकारी विभागों में खाली पड़े 63 हजार पद भरे जाएंगे।
ओपीएस बहाली का वायदा फिर दोहराया : प्रियंका गांधी ने कांगड़ा में फिर से ओपीएस बहाल करने के वादे को दोहराते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में ओपीएस बहाली पर निर्णय होगा। इसकी वे गारंटी देती हैं।
मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : प्रियंका गांधी कांगड़ा स्थित ज्वालाजी के मशहूर शक्तिपीठ में पहुंच कर नतमसतक होकर मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया। चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी की यह दूसरी जनसभा है। इससे पहले वह 31 अक्टूबर को छोटी काशी मंडी में भी विशाल जनसभा कर चुकी हैं। चुनाव के ऐलान से पहले प्रियंका ने सोलन से परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली का शंखनाद किया था। नगरोटा के बाद 7 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी जनसभा करेंगी। इसके अलावा पार्टी की ओर से 10 नवंबर को भी शिमला में रोड शो और चौपाल में रैली करने की बात कही है, लेकिन अब तक प्रियंका का यह दौरा तय नहीं हुआ है। इस रैली में कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों से लोग पहुंचने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ : धोखा देने के आरोप में इन केंद्रों के 155 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है और अमेरिका में रहने वाले लोगों को फर्जी कॉल करने और उन्हें धोखा देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की तरह ही ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंस सकते हैं सुक्खू : अयोग्य घोषित हो सकते हैं विधायक

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने इससे जुड़े एक्ट को भी असंवैधानिक करार दिया है. ऐसे...
article-image
पंजाब

Devotees Show Keen Interest in

Raikot/Ludhiana/ Daljeet Ajnoha/Mar.15 The Gurdwara Management Committee of Basian village—blessed by the footprints of Sri Guru Gobind Singh Ji—organized the “92nd Annual Religious Diwan” with the grace of Guru Sahib and the special support...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur leads Punjab in Go-Solar

JainFirst district to link Go-Solar project with Common Service CentresSets new benchmark in renewable energy expansionSolar rooftop installations gain momentum from cities to villages via CSCs Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.12 : Under the leadership of Deputy...
Translate »
error: Content is protected !!