परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं …डीजीपी से सुखबीर बादल ने कहा

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल गुरुवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गाैरव यादव से मिलने पहुंचे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में पुलिस सुखबीर बादल के सीए सतविंदर सिंह कोहली को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेना चाहती है।  सुखबीर बादल का कहना है कि इस मामले को आम आदमी सरकार राजनीतिक रंजिश के तहत आगे बढ़ा रही है। बादल ने डीजीपी से कहा कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होता, हम यहां से नहीं जाएंगे।  डीजीपी कार्यालय पर पक्का धरना दिया गया।

वहीं सुखबीर ने डीजीपी से कहा कि परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं। आप सरकार 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी बनाकर मेरे पर्सनल बिजनेस की जांच करके झूठा केस दर्ज करने की कोशिश कर रही है। यह पुलिस टीम मेरे  सहयोगियों और उनके परिवारों को परेशान कर रही है जबकि इनका शिरोमणि कमेटी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं खुद को गिरफ्तार करने, मेरे खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने आया हूं। आप सरकार मेरे साथ कुछ भी करे, किसी को परेशान न करे।

सुखबीर बादल ने कहा कि इस केस के बहाने एसआईटी कई अकाली नेताओं की रेकी कर रही है, उन्हें और उनके परिजनों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए मैं आज खुद आपके कार्यालय पहुंचा हूं, जो कुछ पूछताछ करनी है मैं आपके सामने बैठा हूं, जिस मामले में जानकारी लेनी है मुझसे ले ली जाए। जो पूछताछ करनी है, मुझसे कर ली जाए और मेरे खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया जाए लेकिन मेरे साथियों को इस तरह रंजिशन तंग न किया जाए। सुखबीर बादल ने कहा कि मेरे कारोबार में कोई गड़बड़ी नहीं है फिर भी चाहे तो सरकार तसल्ली कर ले। अकाली नेता हरविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि अकाली कार्यकर्ताओं को आशंका है कि इस मामले में सुखबीर सिंह बादल समेत कुछ अन्य अकाली नेताओं के खिलाफ भी पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि अकाली नेता सरकार के टारगेट पर हैं।

अकाली कार्यकर्ताओं ने किया पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि हमें भी गिरफ्तार कर लो। अकाली नेता व बटाला से पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधी नंगल ने कहा- जांच के नाम पर एसआईटी द्वारा अकाली दल कार्यालय के कर्मचारियों को भी तंग किया जा रहा इसलिए कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सुखबीर बादल के साथ वे भी अपनी गिरफ्तारी देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे

गढ़शंकर, 3 अगस्त: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के विद्यार्थियों ने लेक्चरर मुकेश कुमार और पंजाबी मास्टर बलकार सिंह  मघानिया  के मार्गदर्शन में सरकारी स्कूल, सरकारी क्लिनिक, सड़क किनारे और पशु अस्पताल के सामने...
article-image
पंजाब

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ : अनिल विज समेत मंत्रियों की पूरी लिस्ट…. देखिए

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है. नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ 13 मंत्रियों को भी शपथ दिलाया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में  सोहन सिंह खख ने एक लाख चालीस हजार से पार्किग में इंटरलाक लगवाए

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में कार पार्किग में इंटरलाक में टाईले लगाने के लिए सोहन सिंह खख मोहनोवाल दुारा एक लाख चालीस हजार की राशि दी। इस समय कार पार्किग में...
article-image
पंजाब

एमआर इंटरनेशनल स्कूल दुआरा फ़ीसों व ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी के खिलाफ अभिभावकों ने फिर किया विरोध प्रदर्शन : स्कूल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी वापिस ली, फ़ीसों में कई बढ़ौतरी को बताया नियमों मुताबिक

गढ़शंकर 21 मई ;  गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर  स्थित एमआर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने फीस व ट्रांसपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ...
Translate »
error: Content is protected !!