नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ : अनिल विज समेत मंत्रियों की पूरी लिस्ट…. देखिए

by

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है. नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ 13 मंत्रियों को भी शपथ दिलाया गया है. इनमेंं अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज (Anil Vij), राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh) की बेटी आरती सिंह राव और पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी शामिल हैं.

इसके अलावा श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

36 बिरादरी को साधने की कोशिश

नायब सिंह सैनी कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है. कैबिनेट में 2 दलित, 2 ब्राह्मण, 2 जाट, 4 ओबीसी, एक राजपूत, एक पंजाबी और एक पंजाबी बनिया समुदाय के विधायक को जगह दी गई है.

पंजाबी: अनिल विज

दलित: कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी

जाट: श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा

ओबीसी: राव नरबीर सिंह, आरती सिंह राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुरजकर

ब्राह्मण: गौरव गौतम, अरविंद शर्मा

बनिया: विपुल गोयल

राजपूत: श्याम सिंह राणा

सैनी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए पीएम मोदी

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी, भूपेंद्र पटेल और मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हुए. इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों से एकनाथ शिंदे, अजित पवार, पवन कल्याण और ललन सिंह भी मंच पर मौजूद रहे. इसके अलावा कई राज्यों के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहे. नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इससे पहले 12 मार्च 2024 को वह पहली बार मुख्यमंत्री चुने गए थे.

पंचकूला की बैठक में नेता चुना गया

16 अक्टूबर को पंचकूला में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी. इस बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. विधायक दल की बैठक में अनिल विज ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे.

हरियाणा में बीजेपी की बड़ी जीत :   पिछले दस साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इस बार सबसे बड़ी जीत दर्ज की. बीजेपी ने राज्य की 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के खाते में दो सीटें गईं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के सामने मार्च निकाला और जोरदार विरोध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर. 22 फरवरी: सयुंक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर किसान व किसान समर्थक स्थानीय शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर जमा हुए और केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस...
article-image
पंजाब

15th Federation Cup to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : The 15th edition of the Federation Cup Bodybuilding Championship will be organized on 12th and 13th June 2026 at Ambedkar Bhawan, Ludhiana on a grand and magnificent scale. Around 400...
article-image
पंजाब

गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार : उल्टी और दस्त की शिकायत

 लुधियाना :  लुधियाना में गुरुद्वारे में लंगर खाने से 50 लोग बीमार हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!