पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय : केवल सिंह पठानिया

by

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर वॉर मेमोरियल पर भी हुई चर्चा

एएम नाथ। धर्मशाला : आज शिमला में युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने की।
बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही शाहपुर में प्रस्तावित वॉर मेमोरियल के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला युद्ध संग्रहालय को शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि इसी तर्ज पर शाहपुर में वॉर मेमोरियल के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही संबंधित कमेटी द्वारा स्थल का अवलोकन किया जाएगा।
बैठक में विशेष सचिव, सैनिक कल्याण बोर्ड हरबंस सिंह ब्रस्कोन भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भावगुड़ी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा

पट्टा मेहलोग,17 फरवरी (तारा) : भावगुड़ी पंचायत में स्थित प्राचीन माँ अम्बिका धाम मंदिर के प्रांगण में अयोजित श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनसाधारण में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित : जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता महत्वपूर्ण

ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा चंबा, 20 सितंबर ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जारी मुहिम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
Translate »
error: Content is protected !!