पर्यटन विभाग लोक कला और संस्कृति को भी देगा बढ़ावा – एचपीटीडीसी के होटल्स में पर्यटक निहारेंगे शर्मिला की कांगड़ा पेंटिंग : बाली

by
विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सहयोग करेगा पर्यटन विभाग
एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल की कला और संस्कृति से पर्यटकों को रू-ब-रू करवाएगा ताकि हिमाचल में टूरिज्म को और भी बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में धर्मशाला कालेज की सहायक आचार्य शर्मिला शर्मा द्वारा बनाई गई कांगड़ा पेटिंग को पर्यटन निगम के होटल्स में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।
धर्मशाला में टूरिज्मो त्रिगर्त के समापन समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार सृजित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (इकोनोमिक सर्वे 2024-25) में 7.78 प्रतिशत योगदान देता है।
May be an image of 8 people and text that says "ST GTARTMENT OF JOOK TRAVEL AND B.VoC Government College Dharamshala ትክአለሲዮቶ አፋክ PRESENTS TOURIZMO TRIGAPTI CARNIVAL 0005 Sh.SukhvinderSinghSukhu Sh. Sukhvinder Singh Sukhu Chiet Minister ChietMinister(Aj H.R) QUEST.OFHONDUR GUEST OF HONDUR HA Mer"
उन्होंने कहा कि राज्य भर में विवि के माध्यम से चलाए जा रहे पर्यटन डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्सिज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेगा ताकि विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि इसी दिशा में धर्मशाला के पीजी कालेज धर्मशाला के पर्यटन विभाग के छात्रों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टि टूरिस्ट साइट चिहिन्त करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है विभिन्न साइट्स को प्रशिक्षुओं की मदद से विकसित किया जा सके और उन्हें आथित्य क्षेत्र का अनुभव भी मिल सके।
May be an image of 7 people, dais and text
आरएस बाली ने धर्मशाला पीजी कालेज की बीए प्रथम वर्ष की टाॅपर अंकिता चौधरी को अपनी तरफ ईनाम के रूप में आईपैड देने की स्वीकृति प्रदान की इसके साथ ही आट्र्स ब्लाक के लिए एंबुलेंस रोड तथा नए प्रवेश द्वार के लिए पचास लाख, आट्र्स ब्लाक में कैनोपी के लिए बीस लाख देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
कालेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने मुख्यातिथि आरएस बाली का विकास कार्यों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हमेशा ही धर्मशाला कालेज के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कालेज प्रबंधन का सहयोग सुनिश्चित किया है।
May be an image of 16 people, dais and text that says "CHIEF GUEST In Association With HIMACHAL PRADESH HIMACHAL DEPARTMENT OF TOURISM, GOVT. OF TOURISM DEPARTMENT OF TOUR & TRAVEL AND B.VOC sSukheinderSinghSuk.hu Sh. Sukhvinder Singh Sukhu Government College Dharamshala PRESENTS TOURIZMO TRIGARTH CARNIVAL 2025 HAPPY GUEST OF HONDUR wo COURSELOSATONE 福" प्रो नरेश ने भी टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवल के आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गणमान्य अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर देविन्द्र जग्गी, पार्षद अनुराग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरभजन चौधरी, डीएम एचआरटीसी पंकज चढ्ढा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टेट परीक्षा के दौरान छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास शांति बनाए रखने को आदेश जारी

एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्र के आसपास लगाए प्रतिबंध एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीईटी-2025 की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष.. तारीख हो गई फाइनल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि 20 जनवरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
हिमाचल प्रदेश

रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 6 को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया सौंप

कांगड़ा : ग्राम पंचायत कुठमां में पुरानी रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर को हिरासत में...
Translate »
error: Content is protected !!