पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात…. आर.एस. बाली ने किया शुभारंभ

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के चार पर्यटन होटलों को गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने शनिवार को पालमपुर स्थित टूरिज्म होटल से गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

आर.एस. बाली ने खज्जियार, चायल और कसौली स्थित पर्यटन होटलों के लिए भी गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की, जिनका शुभारंभ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

इस अवसर पर बाली ने कहा कि पर्यटन होटलों में गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा पर्यटन निगम के होटल पहले से अधिक आकर्षक बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई निजी होटलों में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में पर्यटन निगम के होटलों में गोल्फ कार्ट की शुरुआत पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएपी खाद 150 रुपए महंगी : 1200 से बढ़ाकर 1350 रुपए तय की केंद्र सरकार ने

चंडीगढ़ :  केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले 1200  थी तो अब कीमत 1,350 रुपए हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास : धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था को नई पहल, 50 स्थान चिन्हित जहां मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, लोगों को नहीं खरीदना पड़ेगा बोतल बंद पानी

धर्मशाला, 20 जून। धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में : पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहा एएम नाथ। धर्मशाला मर्चेंट नेवी में कार्यरत पालमपुर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने लिया श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

एएम नाथ। शिमला :  उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज रिज मैदान पर 01 और 02 नवंबर 2025 को आयोजित किये जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह की...
Translate »
error: Content is protected !!