पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार : चालक को आई नींद की झपकी

by
 एएम नाथ। मंडी :  कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार मसयाणी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित सभी चार लोग सुरक्षित बच गए और केवल मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब यह कार भोटा की ओर जा रही थी। कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही गाड़ी ढलवान क्षेत्र के पास मसयाणी मोड़ पर पहुंची, चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी में इनके रिश्तेदार सवार थे, जिन्होंने हादसे के तुरंत बाद सभी को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया। करीब दस मिनट बाद सभी लोग भोटा की ओर रवाना हो गए। यह घटना पुलिस थाना हटली क्षेत्र के तहत हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल, किसी ने भी पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं करवाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला जेई ने एकशियन पर लगाए यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप : लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग में तैनात दोनों अधिकारी

शिमला : रोहड़ू में महिला जूनियर इंजीनियर ने एकशियन पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता महिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार देने पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट ने किया नोटिस जारी 

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकार तथा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें सक्सेना को दिए गए विस्तार को इस आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणी से विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, विपक्ष ने किया विरोध

एएम नाथ। शिमला : शिमला, 19 मार्च । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान एक तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रस विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त मेडिकल सर्विस प्रदान करना राज्य का काम : हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को लगाई कड़ी फटकार

चंडीगड़ । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को जिला अस्पतालों को एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों जैसी बेसिक सुविधाओं से लैस करने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार की खिंचाई की। पीठ...
Translate »
error: Content is protected !!