महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स, सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित: डीसी

by

धर्मशाला, 18 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने माध्यम से कांगड़ा जिला के 546 स्कूलों के लिए सेनेटरी पैड शिक्षा विभाग को वितरण के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सैनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने से स्कूलों में छात्राओं की एडमिशन में बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही स्कूलों में लड़कियों के लिए संरक्षित अनुकूल वातावरण बनेगा जिसके फलस्वरूप मासिक धर्म के दौरान भी लड़कियां स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहेंगी और उनकी पढ़ाई किसी भी तरह विघ्न नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं बिना किसी तनाव के स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी इससे आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक
छात्राओं में जागरूकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा यह पहल शुरू की गई। इसमें छात्राओं को हाइजिन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्कूलों में महिला शिक्षकों की डयूटी भी लगाई जा रही है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हो सके और बेटी पढ़ाओ की अवधारणा को भी बढ़ावा मिल सके।
वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद बच्चियों की मदद का प्रावधान
वन स्टॉप सेंटर के जरिए जरूरतमंद बच्चियों, महिलाओं को काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य उपचार तथा अस्थाई आवास जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा धर्मशाला में स्थित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 125 जरूरतमंद महिलाओं की मदद की गई है।
महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए कारगर कदम
जिले में इस वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 87 लाभार्थियों को 44.37 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 311 लाभार्थियों को 96.41 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना में 3318 महिलाओं और 4951 बच्चों को कुल 1.43 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा डीपीओ (डब्ल्यूसीडी), डॉ. सुशील शर्मा सीएमओ और उच्च शिक्षा से सुधीर भाटिया उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

122.45 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशन : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से 122.45...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- DC अपूर्व देवगन

मंडी, 29 फरवरी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सत्र का पहला दिन : राज्यपाल ने आरडीजी ग्रांट से जुड़े अंश पढ़ने से किया इंकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विवाद की स्थिति बन गई। सत्र का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सल्याणा में 30 लाख का कलामंच समर्पित : सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास : यादविंदर गोमा*

एएम नाथ।  पंचरुखी, 29 मार्च । राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!