पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

by

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने माता जी की पावन ज्योति प्रज्वलित की और सुंदर भजनों का श्रवण किया।

इस अवसर पर दीवान ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें नवरात्रि के अवसर पर माता जी द्वारा आयोजित महा उत्सव के तीसरे दिन शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न कथावाचकों द्वारा माता चंद्रघंटा जी की महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर समिति ने दीवान और उनके सहयोगियों को सम्मान चिन्ह भी प्रदान किए।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, सचिव अश्वनी जैन, ट्रस्टी संजय महेंद्रू, बलवीर गुप्ता, महासचिव बी.के. गोयल, दर्शन लाल बवेजा के साथ इंद्रजीत कपूर, विनोद बठला, रोहित पाहवा, अशोक थापर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में नगर निगम कमिश्नर को लिखा पत्र

लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा चंडीगढ़, 27 फरवरीः चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!