पवन शर्मा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल, भबानीपुर में वतौर पंजाबी लेक्चरार किया पद ग्रहण

by

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल गुरु बिशनपुरी भबानीपुर ( अचलपुर) में पवन शर्मा ने बतौर पंजाबी लेक्चरार चार्ज संभाला। इससे पहले पवन शर्मा ने शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल बीनेवाल में लगातार 31 साल बतौर साइंस अध्यापक बखूबी सेवाएं प्रदान की।

  इस दौरान पवन शर्मा शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ बीत भलाई कमेटी और वॉइस ऑफ़ दा प्यूपल समाज सेवी संगठनों में बिभिन्न पदों पर काम करते हुए समाज सेवा के कार्यों में अहम योगदान डाला है जो अभी भी निरंतर जारी है। 

पवन शर्मा से शिक्षा ग्रहण कर चुके विधार्थियों में अधिकांश उच्च पदों कार्यरत है और कई व्यापर में अहम स्थान प्राप्त किये हुए है। जिनमे से करीब दस से अधिक अध्यापक , दो हेडमास्टर , तीन लेक्चरार इलावा काफी संख्या में सेना और पुलिस सेवाएं दे रहे है। इसके इलावा जिला व् पंजाब स्तर पर कई अवार्ड के नाम है तो शिक्षा सचिव पंजाब द्वारा अभ तक तीन प्रशंसा पत्र दिए गए है। पवन शर्मा द्वारा कई विधार्थियों के बोर्ड की बिभिन्न क्लासों को परिक्षायों में सौ प्रतिशत नंबर प्राप्त किए है।


पवन शर्मा ने पंजाबी का लेक्चरार का चार्ज स्कुल प्रिंसिपल ब्रिज मोहन जसवाल मौजूदगी में लिया। इस दौरान सेवानिवृत अध्यापक अश्वनी शर्मा, लेक्चरार चमन लाल , तिरलोचन सिंह, लेक्चरार विजय भट्टी , लेक्चरार हंस राज , साइंस अध्यापिका हरप्रीत कौर , लेक्चरार प्रदीप धीमान , राणा जसबीर सिंह , राणा लखविंदर सिंह , कल्याण सिंह ,डीपी राजिंदर सिंह दयाल आदि विशेश तौर पर उपस्थित रहे और सभी ने पवन शर्मा को नए पद ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएं दी।
फोटो: पवन शर्मा पंजाबी लेक्चरार का चार्ज लेते हुए और उनके साथ स्कुल प्रिंसिपल ब्रिज मोहन जसवाल व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी शिमला में धूप सेंकती रही, सरकार के जश्न में नहीं आई, कांग्रेस सरकार के जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे थे : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  धर्मशाला ,18 दिसंबर : कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया। इनके जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन और सामुदायिक रसोई घर देवठी का किया उद्घाटन : कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत पीरन और सतलाई के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याए

शिमला – पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के 42 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ोग में ‘चिट्टा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान-अर्की : चिट्टा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!