पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

by

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक कायराना कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज के लिए एक चुनौती हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

सीएम ने इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सुक्खू ने केंद्र सरकार से इस घटना की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा में हुई किसी भी चूक की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेज रफ्तार कैंटर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

गढ़शंकर   : गढ़शंकर -श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक एक सीमिंट से लदे ट्रक ने एक बाईक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार वृद्ध गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के फेज-11 में एक निर्माण को लेकर विवाद, एक घायल

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ में जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 2672 निवासी दीपक रावत के घर के साथ ग्राउंड फ्लोर वाला है जो ग़लत निर्माण कर रहा है दीपक रावत ने उक्त निर्माण को...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर  मार्ग के दोनों और पौदे लगाने के चल रहे कार्य के लिए बिभिन्न संस्थाओं के दिए पौदे

गढ़शंकर।  श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग की कार सेवा किला आनंदगढ़ के संस्थापक संत बाबा सेवा सिंह, संत बाबा भाग सिंह, संत बाबा लाभ सिंह और संत बाबा सुच्चा सिंह, अब संत बाबा सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!