पहल के आधार पर करवाया जा रहा है शहर की सडक़ों के निर्माण का कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने श्री शनि देव मंदिर से लेकर ड्रामा स्टेज तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 15 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की जो सडक़े कुछ स्थानों से टूटी हुई हैं उनकी मरम्मत का कार्य पहल के आधार पर किया जा रहा है। वे आज दशहरा ग्राउंड से समीप श्री शनि देव मंदिर से ड्रामा स्टेज नई आबादी तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी सडक़ टूटी नहीं रहनी चाहिए और जहां भी मरम्मत की जरुरत है वहां पर पहल के आधार पर सडक़ को ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत बनाया जा रहा है।
इस मौके पर पार्षद ऊषा रानी बीटन, प्रदीप कुमार बिट्टू, विजय अग्रवाल, एक्सियन कुलदीप सिंह, प्रदीप कपूर, सुरिंदर कुमार बीटन, अजय वर्मा, विनय कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के प्रधान वड़िंग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेबसीरीज पर रोक का अनुरोध किया

चंडीगढ़, 23 अप्रैल :  कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित ‘जी फाइव’ की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंटर कार की टक्कर में पति पत्नी और उनकी बेटी की मौत : कैंटर चालक मौके से फरार

गढ़शंकर : बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही इलाके में गांव नूरपुर जट्टां में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब...
Translate »
error: Content is protected !!