‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

by
शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी और प्रतिभाशाली युवाओं गौरी चौहान (12 वर्ष), अथर्व वत्स (14 वर्ष) और सिरिशा चौहान (19 वर्ष) के सहयोग से लिखी गई तीन पुस्तकों का विमोचन किया। ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा हैं।
                     मुख्यमंत्री ने इन साहित्यिक कृतियों को तैयार करने में युवा लेखकों के कौशल व समर्पण की सराहना की। पहली पुस्तक, ‘लॉस्ट इन दि एप्पल कंट्री’, मीनाक्षी चौधरी और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी शिमला की छात्रा गौरी चौहान द्वारा सह-लिखित है, जिसमें सेब बहुल क्षेत्र जुब्बल से जुड़े रहस्य, विश्वासघात और आश्चर्य का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया है।
दूसरी पुस्तक ‘द फेटल अराइवल’, मीनाक्षी और मॉडर्न स्कूल, कुंडली, सोनीपत, हरियाणा के नौवीं कक्षा के छात्र अथर्व वत्स के सहयोग से लिखी गई है। यह पुस्तक त्रासदी, ड्रग्स और अपहरण की एक मनोरंजक गाथा बुनती है।
तीसरी पुस्तक ‘द डेडली किटी’ मीनाक्षी चौधरी द्वारा डॉ. वाई. एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन की बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा सिरिशा चौहान के सहयोग से लिखी गई है। इस किताब में महिलाओं की किट्टी पार्टी के संसार की रोमांचक यात्रा का वर्णन है जो हत्या, रहस्य और साजिश जैसे पहलुओं पर आधारित हैं।
यह बच्चों में लेखन विधा के विकास को बढ़ावा देने के लिए मीनाक्षी चौधरी और कीकली चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे एक कार्यक्रम का प्रतिफल है।
इस अवसर पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इन्दौरा :    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरान्त इन्दौरा में एक विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बैंक ने आपदा राहत कार्यों के दक्ष संचालन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व को सराहा : विश्व बैंक ने प्रदेश को नुकसान के व्यापक आकलन और पूर्ण सहायता प्रदान करने की पेशकश की

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हाल ही में हुई आपदा से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन में मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए अनुकरणीय प्रयासों की...
हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!