पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू, 59 किसानों से 140 क्विंटल की खरीद

by
एएम नाथ।  चंबा (पांगी) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने चंबा जिला के पांगी उपमंडल में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ की खरीद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वर्तमान खरीफ सीजन में अब तक पांगी उपमंडल के 59 किसानों से 140 क्विंटल प्राकृतिक जौ 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदी गई है।
ग्राम पंचायत हुडान के 11 किसानों से 20 क्विंटल, सुराल के 24 किसानों से 78 क्विंटल, किलाड़ के 7 किसानों से 9 क्विंटल, साच के 7 किसानों से 10 क्विंटल और सेचू पंचायत के 10 किसानों से 23 क्विंटल जौ की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर चंबा जिला के पांगी को राज्य का पहला ‘प्राकृतिक खेती उपमंडल’ घोषित किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है ताकि लोगों को रसायन-मुक्त अनाज और मसाले उपलब्ध हो सकें। सरकार प्राकृतिक फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इस पहल से किसान प्राकृतिक खेती अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नीतियां बना रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान खरीफ सीजन में 1473 किसानों से 2371.71 क्विंटल मक्की खरीदने का अनुमान है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में 28 संग्रह केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि विभाग किसानों से कच्ची हल्दी खरीद रहा है। इसके लिए 1629 किसानों से 2422.65 क्विंटल प्राकृतिक कच्ची हल्दी 12 संग्रह केन्द्रों के माध्यम से खरीदी जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार प्राकृतिक गेहूं और जौ पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की पर 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। यह कदम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उचित दाम सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। किसान प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे आमदनी के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं बैजनाथ कॉलेज में आरम्भ

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में : किशोरी लाल* महाकाल मंदिर शनिवार मेलों में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था बैजनाथ 9 अगस्त : खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया शीश

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। वे धर्मशाला में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब 31 जनवरी तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक : ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड हो सकते हैं ब्लॉक

हमीरपुर 01 जनवरी। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ : जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन आयोजित होंगे कार्यक्रम – DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश हमीरपुर 12 जनवरी:  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा...
Translate »
error: Content is protected !!