पांगी व लाहुल घाटी में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, किलाड़ में तीन इंच ताजा हिमपात 

by
लाहुल घाटी के उदयपुर और पट्टन घाटी में भारी बर्फबारी
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।जिनमें भरमौर के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। उधर चंबा के पांगी मुख्यालय किलाड़ में करीब तीन इंच बर्फबारी हुई है। इससे पांगी घाटी के लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है। जहां पहले से ही पांगी घाटी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब इस बर्फबारी ने और दिक्कतें बढ़ाकर रख दी हुई है। पांगी  के मुख्यालय किलाड़ में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। खबर लिखे जाने तक पांगी किलाड़ में तीन इंच के करीब बर्फबारी हो चुकी थी। पांगी में मौजूदा समय में अधिकतम पंचायतों में बिजली ठप पड़ी हुई है।
 शुक्रवार को दोपहर बाद लाहुल घाटी के उदयपुर और पट्टन घाटी में भारी बर्फबारी होने से कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई है। उदयपुर में अभी तक लगभग चार इंच ताजा हिमपात हुआ है, जबकि केलांग, जिला मुख्यालय, पर एक इंच बर्फ गिरी है।
बर्फबारी के बावजूद मनाली से लाहुल की ओर वाहन चलते रहे। लेकिन हिमखंड गिरने का खतरा अभी भी है। घाटी के पट्टन क्षेत्र में अधिक बर्फबारी हो रही है, उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने कहा। इसलिए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। विद्युत और जल विभाग से कहा गया है कि वे पानी बिजली को सुरक्षित रखें। उधर, मनाली में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे कारोबारी खुश हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस आयोजित : स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

रोहित भदसाली।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रोगियों के उपचार में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र में भाग लेने वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली पहुँचे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!